मुरादाबाद: कोरोना से जंग में काढ़ा बन रहा सहारा, स्वस्थ हो रहे संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना महामारी के इस दौर में यदि आप संक्रमित हो गए हैं तो घबराइए नहीं। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर आप इस वायरस को परास्त कर सकते हैं। कोरोना संक्रमण महामारी के दौर में इस अच्छी खबर से लोगों का हौसला बढ़ रहा है। तमाम लोग काढ़ा पीकर इस वायरस को मात भी दे …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना महामारी के इस दौर में यदि आप संक्रमित हो गए हैं तो घबराइए नहीं। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर आप इस वायरस को परास्त कर सकते हैं। कोरोना संक्रमण महामारी के दौर में इस अच्छी खबर से लोगों का हौसला बढ़ रहा है। तमाम लोग काढ़ा पीकर इस वायरस को मात भी दे रहे हैं। कारगर साबित हो रहे इस नुस्खे को लोगों ने अपनी खुराक में शामिल किया है। लोग स्वस्थ हो रहे हैं।

इम्यूनिटी बढ़ा रहे इस उपाय को तमाम लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों की डाइट में शामिल कर लिया है। आयुर्वेदिक चिकित्सकों की सलाह लेकर लोग काढ़ा बनाने की विधि को जान रहे हैं। जो सामग्री काढ़ा बनाने में प्रयोग में लाई जाती है, उसका प्रयोग कर रहे हैं। अच्छी बात यह है कि जिन भी चीजों का प्रयोग इसे बनाने में होता है, उन्हें जुटा पाना भी मुश्किल नहीं है। बाजार में ये सब आसानी से मिल रहा है, जिसे लेकर लोग घर में इसे तैयार कर प्रतिदिन इसे ले रहे हैं। इसका असर होने से लोगों में खुशी भी है। वे अन्य लोगों को भी इसका सुझाव दे रहे हैं।

केस-1
कटघर क्षेत्र के रहने वाले अनीस ने बताया कि काढ़ा बनाने की विधि उनके संपर्क के एक आयुर्वेदिक चिकित्सक ने बताई थी। जो सामग्री बताई, उसमें तमाम ऐसी थी जिनका प्रतिदिन घर में इस्तेमाल होता है। बाजार से इन्हे पाना मुश्किल नहीं था। इसको बनाने की विधि भी कठिन नहीं थी। पांच दिन तक इसे पिया और खांसी, जुकाम जैसी दिक्कत कब खत्म हो गई पता ही नहीं चला। रिश्तेदारों में भी इस नुस्खे को बताया और परिवार में अब इसे प्रतिदिन खुराक के तौर पर ले रहे हैं।

केस-2
हिमगिरी के रहने वाले प्रकाश चंद ने बताया कि बुखार और खांसी के कारण उन्होंने 15 अप्रैल को जांच कराई थी। संक्रमित होने पर वह घबरा गए थे। परिवार के अन्य सदस्य भी संक्रमित थे। आयुर्वेदिक चिकित्सक से काढ़ा बनाने के बारे में पता चला तो इसका प्रयोग किया। अब सभी स्वस्थ हैं और अब यह काढ़ा पूरा परिवार प्रतिदिन पीता है। अच्छी बात है कि उसके बाद से अभी तक दोबारा इस तरह के लक्षण नहीं आए हैं।

काढ़ा बनाने की सामग्री
धनिया
मेथी के बीज
काली मिर्च
तुलसी के पत्ते
अदरक
गुड़

ऐसे करें तैयार
आयुर्वेदिक चिकित्सा डा. संजीव बताते हैं कि दो गिलास पानी लें। धनिया, मेथी के बीज, तीन से चार काली मिर्च, पांच से छह तुलसी के पत्ते, एक छोटा अदरक का टुकड़ा और छोटा सा गुड़ का टुकड़ा डाल दें। 10 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें। इसके बाद इसे छानकर गिलास में कर लें। जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसे पी लें। इसे प्रतिदिन पीने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

कोरोना के नए स्ट्रेन के लक्षण
तेज बुखार, सूखी खांसी होना, थकान होना, सिरदर्द, डायरिया, मांसपेशियों में दर्द, त्वचा पर चकत्ते (बिना एलर्जी के स्किन में रैशेज पड़ना) आदि।

 

संबंधित समाचार