रामपुर: मतगणना स्थलों पर घूम रहे कोरोना पॉजिटिव, कोरोना प्रोटोकॉल ध्वस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रामपुर। रविवार सुबह 8 बजे से त्रि स्तरीय चुनाव की मतगणना जिले के 5 स्थलों पर प्रथम चक्र के मतपत्रों की छंटाई और गिनती का कार्य शुरु हो गया है। मतगणना में कोरोना वायरस के कहर को अनदेखा कर कोरोना प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं। मतगणना स्थलों पर कोरोना पॉजिटिव घूम …

अमृत विचार, रामपुर। रविवार सुबह 8 बजे से त्रि स्तरीय चुनाव की मतगणना जिले के 5 स्थलों पर प्रथम चक्र के मतपत्रों की छंटाई और गिनती का कार्य शुरु हो गया है। मतगणना में कोरोना वायरस के कहर को अनदेखा कर कोरोना प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं। मतगणना स्थलों पर कोरोना पॉजिटिव घूम रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के रजिस्टर से इसकी पुष्टि हुई है। 15988 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला रविवार और सोमवार को होगा। रामपुर एवं बिलासपुर में नामित प्रेक्षक एल वेंकटेश्वर लू एवं जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने मतगणना स्थल का जायजा लिया।

रामपुर के नवीन मंडी स्थित मतगणना स्थल पर कोरोना पॉजिटिव भी मतपत्रों की गिनती कराने पहुंच गए हैं अत्याधिक छींके आने पर लोगों को शक हुआ। शिकायत होने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी समेत कई एजेंटों ने निगेटिव रिपोर्ट दिखा दी। लेकिन, अधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य विभाग के रजिस्टर से क्रास चेक करने पर उन्हें रजिस्टर में कोरोना संक्रमित दर्शाया गया है। रामपुर में 15 अप्रैल को प्रथम चरण में मतदान हुआ था इसके बाद प्रत्याशियों के भाग्य के फैसला मतपेटियों में बंद था। ब्लॉक चमरौआ और सैदनगर क्षेत्र के मतपत्रों की गिनती नवीन मंडी में जबकि अन्य ब्लॉकों के मतपत्रों की गिनती तहसीलो में सुबह 8 बजे से शुरु हो गई। सैदनगर संवाददाता के मुताबिक स्वार तहसील में करीब 10:30 बजे तक मतपत्रों की गड्डियां बनती रहीं। मिलक संवाददाता के मुताबिक मिलक मंडी परिसर में निर्धारित समय से सवा घंटा देर से मतगणना शुरु हुई। जिलेभर के मतगणना स्थलों पर प्रथम चक्र के मतपत्रों की छंटाई और गिनती का कार्य चल रहा है।
जिलेभर के मतगणना स्थलों पर सुबह से ही प्रत्याशियों के एजेंटों की भीड़ लगनी शुरु हो गई थी और कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ीं अधिकारियों द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल के लिए किए गए तमाम दावे हवा हवाई हो गए। अपने अपने प्रत्याशी द्वारा अर्जित वोटों के बारे में जानकारी लेने के लिए एजेंट एक दूसरे के ऊपर चढ़े हुए हैं पुलिस लोगों को हटा रही है लेकिन, कोई नहीं सुन रहा है। रामपुर एवं बिलासपुर में नामित प्रेक्षक एल वेंकटेश्वर लू एवं जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने मतगणना स्थल का जायजा लिया। 680 प्रधान पद, 8504 ग्राम पंचायत सदस्य, 34 जिला पंचायत सदस्यों को चुने जाने के लिए मतगणना चल रही है। चुनावी जंग में 5873 प्रधान पद, 9247 ग्राम सदस्य, 4079 बीडीसी, 542 जिला पंचायत सदस्य हार-जीत का गणित लगाने में मशगूल हैं हालांकि, कुछ देर बाद किस्मत का पिटारा खुलने लगेगा।

 

संबंधित समाचार