मेस्सी ने इंग्लैंड फुटबॉल के सोशल मीडिया बहिष्कार का किया समर्थन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बार्सीलोना। लियोनल मेस्सी ने 20 करोड़ फॉलोअर्स वाले अपने सोशल मीडिया मंच का इस्तेमाल आनलाइन दुर्व्यवहार के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए किया है। बार्सीलोना के इस फारवर्ड ने शनिवार को उस समय यह संदेश पोस्ट किया जब इंग्लैंड फुटबॉल लीग, क्लबों और खिलाड़ियों ने आनलाइन नस्ली उत्पीड़न और भेदभाव के खिलाफ सोशल मीडिया …

बार्सीलोना। लियोनल मेस्सी ने 20 करोड़ फॉलोअर्स वाले अपने सोशल मीडिया मंच का इस्तेमाल आनलाइन दुर्व्यवहार के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए किया है। बार्सीलोना के इस फारवर्ड ने शनिवार को उस समय यह संदेश पोस्ट किया जब इंग्लैंड फुटबॉल लीग, क्लबों और खिलाड़ियों ने आनलाइन नस्ली उत्पीड़न और भेदभाव के खिलाफ सोशल मीडिया का चार दिवसीय बहिष्कार शुरू किया। मेस्सी भी इस दौरान चुप नहीं रहे।

उन्होंने सोशल मीडया पर दुर्व्यवहार और भेदभाव के खिलाफ अभियान के विचार के लिए ब्रिटेन के फुटबॉल से जुड़े सभी लोगों को इंस्टाग्राम के जरिए बधाई दी। मेस्सी ने अपने फॉलोअर्स के लिए स्पेनिश में लिखा, ‘‘ आप प्रत्येक प्रोफाइल के पीछे के व्यक्ति को महत्व दें जिससे कि हम सभी महसूस करें कि प्रत्येक अकाउंट के बीच हाड़-मांस का व्यक्ति है जो हंसता है, रोता है, जीवन का लुत्फ उठाता है और कष्ट सहन करता है।’’ मेस्सी ने फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया कंपनियों से अधिक प्रयास करने को कहा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म