Bareilly Panchayat Chunav Result: पंचायत चुनाव की मतगणना में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ीं धज्जियां
बरेली, अमृत विचार। यूपी पंचायत चुनाव के रिजल्ट का इंतजार अब खत्म हो चुका है। बरेली में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है। सभी ब्लॉकों में मतगणना एक घंटा देरी से रविवार सुबह 9 बजे शुरू हो गई। जबकि मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होनी थी। मतगणना केंद्रों के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों …
बरेली, अमृत विचार। यूपी पंचायत चुनाव के रिजल्ट का इंतजार अब खत्म हो चुका है। बरेली में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है। सभी ब्लॉकों में मतगणना एक घंटा देरी से रविवार सुबह 9 बजे शुरू हो गई। जबकि मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होनी थी। मतगणना केंद्रों के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों की काफी भीड़ जुटी और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती नजर आईं।
- भोजीपुरा में मतगणना शुरू होने से पूर्व मतगणना स्थल भारत इंटर कॉलेज के सामने सुबह 7:00 बजे से ही प्रत्याशियों व समर्थकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई और कुछ ही देर में हजारों की संख्या में भीड़ जुट गई कोई कोरोना का खौफ नहीं। सामाजिक दूरी हुई तार तार

- मीरगंज में वोटिंग मत पर्ची पर मोहर की जगह अंगूठे लगे मिले। इस बात पर दो पक्ष आमने सामने आ गए। इस बात से गुस्साए मौजूदा निवर्तमान प्रधान और अन्य प्रत्याशी आरओ के पास पहुंच गए। एसडीएम न्यायिक ने कहा कि अंगूठे लगे मत पत्र मान्य नही होंगे।
- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सुभाषनगर के मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया और वहां तैनात कर्मियों को शांतिपूर्ण मतगणना व कोविड-19 के नियमों का पालन कराने के दिशा निर्देश दिए गए।

- मीरगंज में मतगणना स्थल के गेट पर भारी संख्या में भीड़ होने पर शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा था। भीड़ को कब्जे में करने लिए पुलिस ने लाठियां भांजी। सीओ सुनील कुमार राय और थाना प्रभारी दयाशंकर ने मोर्चा संभाला।

- फरीदपुर में सीएस इंटर कॉलेज गेट पर भी पुलिस ने लाठीचार्ज किया। भारी संख्या में भीड़ जुटने पर कोतवाली पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। एजेंटों के जूता चप्पल व कपड़े सड़क पर ही रह गए।

- वहीं शेरगढ़ में मतगणना काफी देरी से शुरू हुई। मतगणना में जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत ग्राम प्रधान एवं सदस्यों के मतपत्रों की छटाई का कार्य जारी है। अभी तक कोई भी परिणाम जारी नहीं किया गया है। एसीएम प्रथम रोहित यादव मतगणना केंद्र पर सुबह ही पहुंच चुके हैं।
इन 15 ब्लाकों में मतगणना हो रही है
क्यारा ब्लॉक- मदर टेरेसा स्कूल करेली
भोजीपुरा ब्लॉक- भारत इंटर कॉलेज भोजीपुरा
बिथरी चैनपुर ब्लॉक- कन्या इंटर कॉलेज बिथरी चैनपुर
बहेड़ी ब्लॉक- कृषि उत्पादन मंडी समिति बहेड़ी
शेरगढ़ ब्लॉक- लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज शेरगढ़
दमखोदा ब्लॉक- मंडी समिति रिछा दमखोदा
फरीदपुर ब्लॉक- सीएएस इंटर कॉलेज फरीदपुर
भुता ब्लॉक- किसान इंटर कॉलेज फरीदपुर
नवाबगंज ब्लॉक- श्री कृष्णा इंटर कॉलेज नवाबगंज
भदपुरा ब्लॉक- राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्योलड़िया
मीरगंज ब्लॉक- राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज मीरगंज
फतेहगंज प. ब्लॉक- जानकी देवी इंटर कॉलेज फतेहगंज प.
आलमपुर जाफराबाद- सिटी पब्लिक स्कूल खेड़ा
मझगवां ब्लॉक- डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज आंवला
रामनगर ब्लॉक- सुभाष इंटर कॉलेज आंवला
