मेरठ: नहीं रहे मुहब्बत के शायर मदन शर्मा, कोरोना से निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। देश के मशहूर शायर मदन शर्मा का मेरठ के लोकप्रिय अस्पताल में निधन हो गया है। उन्होंने शनिवार रात को अंतिम सांस ली थी। उनके चाहने वाले उन्हें मुहब्बत का शायर कहते हैं। क्योंकि मदन शर्मा ने मुहब्बत पर ढेरों शायरी लिखी हैं। मेरठ में गीत गजलों की चौकड़ी कहे जाने वालों में धर्मजीत सरल,ओंकार गुलशन, …

मेरठ। देश के मशहूर शायर मदन शर्मा का मेरठ के लोकप्रिय अस्पताल में निधन हो गया है। उन्होंने शनिवार रात को अंतिम सांस ली थी। उनके चाहने वाले उन्हें मुहब्बत का शायर कहते हैं। क्योंकि मदन शर्मा ने मुहब्बत पर ढेरों शायरी लिखी हैं। मेरठ में गीत गजलों की चौकड़ी कहे जाने वालों में धर्मजीत सरल,ओंकार गुलशन, बृजलाल गुंजन और मदन शर्मा। ब्रजलाल गुंजन काफी पहले ही चल बसे थे। अब कवि सत्यपाल सत्यम का नाम भी इनके खास दोस्तों में जुड़ गया था। लोकप्रिय अस्पताल में कोरोना से आखिरी जंग लड़ते हुए शनिवार रात मदन शर्मा जैसा मुहब्बत का शायर भी हार गया।

साहित्यिक संस्था काव्य शाला कलम ने दी भाव भीनी श्रद्धांजलि

शहर की साहित्यिक संस्था काव्य शाला कलम ने आज एक ऑनलाइन शोक सभा में दिवंगत आत्मा को भाव भीनी श्रद्धांजलि दी। गजलकार डा रामगोपाल भारतीय ने कहा कि मुहब्बत की बात करने वाला शायर चला गया। सत्यपाल सत्यम के भावुक शब्द थे, गजलों का बेताज़ बादशाह ! शायरी की बात करने वाला ! हर मौजू पर गजल और शेर कहने वाला !कवि सम्मेलन और मुशायरा में बराबर अपनी दखल रखने वाला ! संजीदा और हास्य और व्यंग के विधा में पूर्णतः निपुण दोस्तो का दोस्त काल के गाल में समा गया।

उनके कुछ चर्चित शेर

अलग है शान अपनी शायरी की,
पिलाती है मुझे आंखें किसी की !!
हजारों साल का जीवन भी कम है,
कितनी ख्वाहिशें हैं आदमी की !!

हास्य व्यंग पर लिखी कई कविताएं

हास्य व्यंग वह बहुत ही बेहतरीन पढ़ते थे उनकी बहुत मशहूर कविता है… लैला मेरी क्लास में ..और होली के अवसर पर बहुत सारे गीत कविता उनकी होती थी l उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जाने माने कवि प्रो हरिओम पंवार,के के बेदिल,ओंकार गुलशन, धर्मजीत सरल,जीडी हरित,सुमनेश सुमन,मनोज कुमार मनोज,चंद्रशेखर मयूर,तुषा शर्मा,गोविंद रस्तोगी,निस्पंद शर्मा,सुधाकर आशावादी,सुधीर अनुपम,राकेश गौड़,नीरज स्वामी ,आशुतोष सहित अनेक कवि शायर शामिल थे।

 

संबंधित समाचार