कोरोना को लेकर अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर बोला जोरदार हमला, कही ऐसी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ: उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना संक्रमण के कारण स्थिति भयावह होती जा रही है। रोज बड़ी संख्या में नए केस मिल रहे हैं। साथ ही मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना की वजह से बिगड़ते हालात को लेकर समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष …

लखनऊ: उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना संक्रमण के कारण स्थिति भयावह होती जा रही है। रोज बड़ी संख्या में नए केस मिल रहे हैं। साथ ही मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना की वजह से बिगड़ते हालात को लेकर समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। अखिलेश ने कहा है कि कोरोना जैसे भयावह मुद्दे पर केंद्र सरकार गंभीर नहीं है। सपा केंद्र सरकार से ये मांग करती है कि बिना देर किये तत्काल प्रभावी कदम उठाये जाएं।

सपा सुप्रीमो ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ बंद होना चाहिए। सपा केंद्र सरकार से ये मांग करती है कि बजटीय आवंटन 35 हज़ार करोड़ रुपये को तत्काल सुनिश्चित करे। इस बजट का इस्तेमाल देश में मुफ्त टीकाकरण के लिए किया जाए। इसके अलावा सपा मुखिया ने सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की भी मांग की है।

संबंधित समाचार