बरेली: स्वास्थ्य विभाग ने तीन मौतें मानीं, 448 संक्रमित मिले
बरेली, अमृत विचार। तीन दिन के लाकडाउन में कोविड जांचें कम होने का असर संक्रमितों की संख्या भी दिखाई दिया है। कम जांचें होने से संक्रमितों का ग्राफ काफी हो गया है। भले ही इससे अधिकारी राहत महसूस कर रहे हैं लेकिन असल में ऐसा नहीं हुआ है। जब पांच हजार जांचें हो रही थीं, …
बरेली, अमृत विचार। तीन दिन के लाकडाउन में कोविड जांचें कम होने का असर संक्रमितों की संख्या भी दिखाई दिया है। कम जांचें होने से संक्रमितों का ग्राफ काफी हो गया है। भले ही इससे अधिकारी राहत महसूस कर रहे हैं लेकिन असल में ऐसा नहीं हुआ है। जब पांच हजार जांचें हो रही थीं, तब 1000 से अधिक संक्रमित सामने आ रहे थे।
वहीं, मृतकों की संख्या 10 से अधिक रही लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने सिर्फ तीन मौतों को रिकार्ड में दिखाया है। रविवार को 448 लोग कोरोना से संक्रमित मिले। मौत का आंकड़ा रविवार को काफी बढ़ा। रविवार को प्राथमिक विद्यालय धौरा टांडा भोजीपुरा में तैनात सहायक अध्यापक जफर अहमद की कोरोना से मौत हो गई। वहीं, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के छोटे भाई संजय अग्रवाल कोरोना से संक्रमित थे। निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार को उनकी मौत हो गई।
यहां मिले संक्रमित
आईडीएसपी प्रभारी डाण् मीसम अब्बास ने बताया कि सिविल लाइंसए कानून गोयानए कर्मचारी नगरए बानखानाए बिहारीपुरए प्रेमनगरए राजेंद्र नगरए डीडीपुरमए मुंशीनगर समेत अन्य जगह संक्रमित मिले हैं।
