रामपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सोमवार पूर्वान्ह 11:00 बजे तक 340 ग्राम प्रधानों 4773 ग्राम पंचायत सदस्यों 337 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। अलबत्ता 11:00 बजे तक जिला पंचायत सदस्य पद के किसी प्रत्याशी का परिणाम घोषित नहीं किया जा सका है। मतगणना स्थल पर कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ रही …

रामपुर, अमृत विचार। सोमवार पूर्वान्ह 11:00 बजे तक 340 ग्राम प्रधानों 4773 ग्राम पंचायत सदस्यों 337 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। अलबत्ता 11:00 बजे तक जिला पंचायत सदस्य पद के किसी प्रत्याशी का परिणाम घोषित नहीं किया जा सका है। मतगणना स्थल पर कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ रही है जबकि उच्च अधिकारी जायजा ले रहे हैं।

मतगणना स्थल पर नामित एल वेंकटेश्वर लू जिलाधिकारी, रविंद्र कुमार पुलिस अधीक्षक, शगुन गौतम मुख्य विकास अधिकारी, विशाल भारद्वाज उप चुनाव अधिकारी, जेपी गुप्ता समेत तमाम अधिकारी 5 स्थलों पर हो रही मतगणना का निरीक्षण कर रहे है। मतगणना का कार्य आज सोमवार को दूसरे दिन भी जारी है अधिकारियों का कहना है कि मतगणना देर रात तक होगी।

एजेंटों की भीड़ के समक्ष अधिकारी नजर आए बेबस
प्रत्याशियों के एजेंटों की भीड़ के समक्ष अधिकारी बेबस नजर आए और मतगणना के दूसरे दिन भी कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ती रहीं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए मतगणना की सशर्त इजाजत देते हुए कहा गया था कि मतगणना स्‍थल पर कोविड प्रोटोकॉल का सख्‍ती से पालन कराया जाएगा। लेकिन सुबह आठ बजे जब मतगणना शुरू हुई तो मतगणना स्‍थलों पर फिजिकल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ने लगीं। मतगणना स्‍थलों पर राजनीति में मदहोश लोगों की भीड़ जुटी रही। लेकिन, इनको हटाने वाला कोई नहीं था। प्रशासन का प्रोटोकॉल भी बेकार हो गया।

सोमवार को भी मंडी समिति में चल रही मतगणना के दौरान नोडल अधिकारी वेंकटेश्वर लू ने जायजा लिया और एजेंटों से नियमों का पालन करने की अपील की। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव चार चरणों में मतदान हुआ था। प्रथम चरण में 15 अप्रैल को रामपुर में मतदान होने के बाद दो मई से मतगणना शुरु हो गई। लेकिन, मतगणना के दूसरे दिन सोमवार को सुबह आठ बजे से नवीन मंडी समिति में गिनती का काम शुरु हो गया था। लेकिन, प्रत्याशी एवं उनके एजेंटों की भीड़ सुबह से ही मतगणना स्थल पर एकत्र हो गई। अधिकारी मतगणना स्थल का जायजा लेते रहे। अमृत विचार ने अधिकारियों का ध्यान फिजिकल डिस्टेंसिंग की उड़ती धज्जियों की ओर दिलाया तो अधिकारियों का जवाब था कि एजेंटों को हटा नहीं सकते, यदि उनको हटाया जाता है तब मतगणना डिस्टर्ब हो जाएगी।

संबंधित समाचार