यूपी: चुनाव हारने वाले प्रत्याशी के समर्थकों ने इस भाजपा विधायक के आवास पर की जमकर तोड़फोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में प्रधान पद का चुनाव हारने के बाद एक प्रत्याशी के समर्थकों ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक के आवास पर जमकर हंगामा किया। प्रत्याशी समर्थक पुनर्मतगणना कराने के लिए विधायक से सिफारिश करने को कह रहे थे। विधायक के इनकार करने के बाद प्रत्याशी समर्थक …

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में प्रधान पद का चुनाव हारने के बाद एक प्रत्याशी के समर्थकों ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक के आवास पर जमकर हंगामा किया। प्रत्याशी समर्थक पुनर्मतगणना कराने के लिए विधायक से सिफारिश करने को कह रहे थे। विधायक के इनकार करने के बाद प्रत्याशी समर्थक आक्रोशित हो गए और उनके आवास पर तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। ये पूरी घटना जलेसर से भाजपा विधायक संजीव दिवाकर के आवास की है। लोगों की बेकाबू भीड़ ने न केवल वहां पर हो- हल्ला किया। बल्कि वहां रखे गमले और फर्नीचर को तोड़ दिया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

क्या है ये पूरा मामला

दरअसल ये पूरा मामला कुछ यूं हैं कि ग्राम पंचायत बारा समसपुर से प्रधान पद पर 11 वोटों से चुनाव हारने के बाद प्रत्याशी रजनी देवी के समर्थन में गांव बेलपीपरी से यह भीड़ आई थी। ये लोग पुनर्मतगणना कराने की सिफारिश के लिए विधायक के पास आए थे।भाजपा विधायक ने कोरोना संक्रमित होने की बात कहते हुए सिफारिश करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने घटना को अंजाम दिया।

विधायक को अपनी रक्षा के लिए कमरे में बंद होना पड़ा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस फोर्स विधायक के आवास पर पहुंच गई, उससे पहले ही हमलावर फरार हो गए। इस घटना के बाद से विधायक और उनके घर के आसपास के लोग बेहद डरे हुए हैं। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है।

 

संबंधित समाचार