बरेली में कोरोना से निपटने को टीम-9 का गठन, अधिकारियों को दी गईं ये जिम्मेदारियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली में कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण के लिए नई कार्ययोजना पर कार्य किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी नितीश कुमार ने टीम-9 का गठन कर दिया है। ये टीम जिले में अस्पताल, एंबुलेंस, दवाओं, ऑक्सीजन, औद्योगिक इकाईयों, जनमानस के लिए सुविधाएं दुरुस्त करने और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए काम करेगी। …

बरेली, अमृत विचार। बरेली में कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण के लिए नई कार्ययोजना पर कार्य किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी नितीश कुमार ने टीम-9 का गठन कर दिया है। ये टीम जिले में अस्पताल, एंबुलेंस, दवाओं, ऑक्सीजन, औद्योगिक इकाईयों, जनमानस के लिए सुविधाएं दुरुस्त करने और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए काम करेगी। लाकडाउन के दौरान शहर में लोगों के आवागमन पर भी नियंत्रण करेगी।

इसके साथ जिले की सभी औद्योगिक इकाइयों को संचालित करने व उनके मजदूरों की समस्याएं व उनके निस्तारण को संवाद करने करेगी। मीडिया से सही जानकारी साझा करने के साथ इंटीग्रेटिड कमांड व कंट्रोल रूम की व्यवस्था भी सुनिश्चित करेगी।

टीम-9 के अंतर्गत गठित समिति, उनके सदस्य व कार्य
1- मुख्य विकास अधिकारी और उनकी टीम में शामिल मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुधीर कुमार गर्ग, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रंजन गौतम व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरएन सिंह बतौर सदस्य अस्पतालों में आईसीयू व ऑक्सीजन बेड्स, कर्मचारियों, टीकाकरण, परिवार कल्याण विभाग से संपर्क करने, संक्रमितों के प्रभावी इलाज, कोविड-19 से जुड़ी व्यवस्थाओं, 300 बेड की व्यवस्थाओं, आवश्यक दवाओं, रेमडेसिविर की आपूर्ति देखेगी। होम क्वारंटीन मरीजों को किट उपलब्ध कराने व दूसरी जीवन रक्षक दवाओं को लेकर फैली अव्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने का भी काम करेगी।

2-अपर जिलाधिकारी नगर महेंद्र कुमार सिंह और उनकी टीम में शामिल उप जिलाधिकारी पारुल तरार आंवला, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार बरेली, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर एन गिरि व चिकित्साधिकारी डॉ. अनुराग गौतम बतौर सदस्य एंबुलेंस सेवाओं को सुनिश्चित करने व लोगों की बात अधिकारियों तक पहुंचाने, होम क्वारंटीन मरीजों का फीडबैक लेने के काम करेंगे। आईसीसीसी से जुड़े सभी कार्य, कोविड अस्पतालों में मरीजों को बेड दिलवाने, शव वाहनों को उपलब्ध कराना व मरीजों से मिले फीडबैक को अधिकारी तक पहुंचाने की भी जिम्मेदारी होगी।

3- अपर जिलाधिकारी वित्त मनोज कुमार पांडेय और उनकी टीम मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुधीर कुमार गर्ग बतौर सदस्य राज्य सरकार व दूसरे जिलों से जरूरी बिंदुओं पर बातचीत करना, जिले में कराए जा रहे प्रयासों की जानकारी राज्य सरकार व आला अधिकारियों को देने का कार्य करेंगे। भारत सरकार व राज्य सरकार के सभी पत्रों को तत्काल प्रेषित करेंगे। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग व टेस्टिंग कराने की भी जिम्मेदारी टीम की होगी। साथ ही रैपिड रिस्पॉंस टीमों का प्रभावी अनुश्रवण करना व अंर्तविभागीय समन्वय स्थापित भी करना होगा।

4- अपर जिलाधिकारी नगर महेंद्र कुमार सिंह और उनकी टीम जिला उद्योग एवं उद्यम प्रो. केंद्र उपायुक्त/संयुक्त आयुक्त ऋ षि रंजन गोयल और उप श्रमायुक्त अनुपमा गौतम बतौर सदस्य जिले में संचालित सभी औद्योगिक इकाइयों का बंदी के दिन के अलावा दूसरे दिनों में संचालन कराएंगी। सभी इकाइयों में कोविड हेल्प डेस्क की व्यवस्था कराएंगे। काम करने वाले नियमित/दैनिक/संविदा कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराना होगा।

5- अपर जिला अधिकारी प्रशासन वीके सिंह और उनकी टीम मुख्य पशु चिकित्सक अधिकारी ललित कुमार वर्मा, जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी, अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषिधि प्रशासन बरेली धर्मराज मिश्रा बतौर सदस्य गेंहू क्रय व किसानों को समय से मूल्य भुगतान, किसानों को समय पर खाद, बीज उपलब्ध कराएंगे। किसानों को सभी वस्तुएं उचित दामों पर मुहैया कराएंगे।

6- अपर जिलाधिकारी नगर महेंद्र कुमार और उनकी टीम नगर मजिस्ट्रेट मदन कुमार, तहसीलदार सदर आशुतोष, औषधि निरीक्षक उर्मिला वर्मा व औषधि निरीक्षक विवेक कुमार बतौर सदस्य जिले में समय से ऑक्सीजन की समुचित व पूरी व्यवस्था देखेंगे। समिति को राज्य सरकार, अन्य जिलों, आपूर्तिकर्ताओं व ट्रांसपोर्टरों से समन्वय स्थापित करना होगा।

7- अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह और उनकी टीम उप जिलाधिकारी सदर विशु राजा व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरएन गिरि शहर में आने वाले प्रवासियों की रेलवे, बस स्टैंड व अन्य स्थानों पर जांच कराएंगे। आवश्यकता होने पर क्वारंटीन की व्यवस्था कराएंगे। ऐसे सभी प्रवासियों का विवरण सूचीबद्ध करके पोर्टल पर फीड करना होगा व अन्य व्यवस्थाएं करानी होंगी।

8- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण और उनकी टीम नगर आयुक्त नगर निगम अभिषेक आनंद, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह, जिला जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार कैंट जोन में प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। पूरे जिले में मास्क को अनिवार्य करेगी। साप्ताहिक बंदी का सख्ती से पालन कराएंगे। समिति द्वारा जेलों की साफ-सफाई एवं सैनेटाइजेशन, ट्रेनिंग सेंटर, पीएसी बटालियन आदि जगहों को सैनेटाइज कराया जाएगा। तैनात फोर्स को आवश्यकता के लिए रिजर्व में तैयार करने का काम भी किया जाएगा। पुलिस लाइन में कोविड केयर सेंटर बनाकर नियमित रूप से संचालित कराने की भी जिम्मेदारी इसी समिति की होगी।

9- नगर आयुक्त नगर निगम अभिषेक आनंद और उनकी टीम अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरएन सिंह व जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार जिले के सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व सैनेटाइजेशन की व्यवस्था कराएगी। नियमित समीक्षा भी करेगी। जिले की सभी ग्रामीण व शहरी समितियों को सक्रिय रखने व समीक्षा भी करेगी। समिति द्वारा पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था को नियमित रूप से लागू करना होगा व पूरे जिले में पेयजल की व्यव्स्था भी की जाएगी।

संबंधित समाचार