यूपी सरकार ने शराब पर लगाया कोरोना सेस, यहां जानिए नई कीमत के बारें में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर से शराब के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। शराब पर अब कोरोना सेस लगाया गया है। कोरोना और लॉकडाउन के चलते प्रभावित हो रहे राजस्व की कमी को पूरा करने के लिए इस तरह का निर्णय लिया गया है। इसके लिए आबकारी विभाग ने नई नीति …

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर से शराब के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। शराब पर अब कोरोना सेस लगाया गया है। कोरोना और लॉकडाउन के चलते प्रभावित हो रहे राजस्व की कमी को पूरा करने के लिए इस तरह का निर्णय लिया गया है।

इसके लिए आबकारी विभाग ने नई नीति में एक बार फिर संशोधन किया है। संशोधन के बाद यूपी में शराब 10 रुपये से लेकर 40 रुपये तक मंहगी हो गई है।

आबकारी विभाग की ओर से जारी नई दरों के मुताबिक, सामान्य शराब से लेकर प्रीमियम शराब पर 10 रूपये से लेकर 40 रूपये तक का अतिरिक्त चार्ज देना होगा।

इससे पहले सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 की शुरुआत में  बढ़ाए थे दाम

सरकार ने रेगुलर-प्रीमियम कैटेगरी की शराब पर भी प्रति 90 एमएल पर 10 रुपये, सुपर प्रीमियर पर प्रति 90 एम एल 20 रुपये, स्कॉच पर प्रति 90 एमएल पर 30 रुपये और विदेश से आयतित शराब पर भी प्रति 90 एमएल 40 रुपये का कोरोना सेस लगाया है।

इसका शासनादेश सोमवार को ही जारी कर दिया गया था। इससे पहले यूपी सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 की शुरुआत होते ही शराब के दाम बढ़ाए थे। दूसरे देशों से आने वाली स्कॉच, वाइन, व्हिस्की, वोदका समेत अन्य सभी शराबों पर परमिट फीस को बढ़ा दिया था।

1 अप्रैल 2021 को आए सर्कुलर के मुताबिक, यूपी में अंग्रेजी शराब के दामों पर 15 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं बीयर की कीमतों में 10 से 20 रुपये की कमी की गई थी। इसके साथ ही नियम बना दिया गया था कि यूपी में एक अप्रैल से 21 वर्ष से कम उम्र का व्यक्ति शराब नहीं खरीद पाएगा।

संबंधित समाचार