चोरी का ट्रक बरामद करके लेकर ले जा रही थी पुलिस, रास्ते में घटी ऐसी घटना, थर-थर कांप उठे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। चोरी के ट्रक को बरामद कर वापस आ रह ट्रक पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गया। ट्रक पर सवार एसओजी सिपाही व ट्रक चालक पानी में डूब गए। गोताखोरों ने एक सिपाही का शव बरामद कर लिया। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सहित भारी पुलिस मौके पर पहुंच गए पानी में डूबे …

हरदोई। चोरी के ट्रक को बरामद कर वापस आ रह ट्रक पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गया। ट्रक पर सवार एसओजी सिपाही व ट्रक चालक पानी में डूब गए। गोताखोरों ने एक सिपाही का शव बरामद कर लिया। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सहित भारी पुलिस मौके पर पहुंच गए पानी में डूबे लोगों की तलाश जारी है।

थाना पाली क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार की सुबह 3 बजे रूपापुर से चोरी का ट्रक बरामद कर एसओजी टीम वापस आ रही थी तभी गर्रा नदी पर बने पुल की रेलिंग तोड़ ट्रक नदी में जा गिरा। जिससे ट्रक पर सवार एसओजी सिपाही सरवन व भूपेंद्र सहित ट्रक का ड्राइवर नदी में डूब गया।  घटना की सूचना मिलते ही गोताखोरों सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक एसओजी सिपाही का शव बरामद कर लिया गया। दूसरे सिपाही व ड्राइवर की तलाश में गोताखोर लगे हुए हैं।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि शाहाबाद थाना क्षेत्र में ट्रक चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी मुकदमे में रूपापुर से चोरी के ट्रक को बरामद कर एसओजी टीम जिला मुख्यालय वापस आ रही थी तभी ट्रक नदी में गिर गया ट्रक पर 2 सिपाही सवार थे। बाकी एसओजी पुलिस बल व थाने की जीप ट्रक के पीछे चल रही थी।

संबंधित समाचार