पेट्रोल पंप से 5 लाख रुपए की चोरी करने के बाद यहां बदमाशों ने की ऐसी हरकत, दंग रह गई पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। बांसुरा कस्बे के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर बुधवार की रात बेखौफ चोरों ने न सिर्फ पांच लाख रुपए चुरा लिए बल्कि केबिन में आग लगा दी। जिससे वहां रखे दस्तावेज सहित काफी सामान जलकर राख हो गया। घटना के दौरान कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की। साथ ही पंप मालिक को …

सीतापुर। बांसुरा कस्बे के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर बुधवार की रात बेखौफ चोरों ने न सिर्फ पांच लाख रुपए चुरा लिए बल्कि केबिन में आग लगा दी। जिससे वहां रखे दस्तावेज सहित काफी सामान जलकर राख हो गया। घटना के दौरान कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की। साथ ही पंप मालिक को सूचना दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल की है। पुलिस फिलवक्त घटना को संदिग्ध बता रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

क्या है ये पूरा मामला

रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के बांसुरा कस्बे के पास अंकित किसान सेवा केंद्र के नाम से पेट्रोल पंप है। रात को यहां चोरी हो गई। साथ ही केबिन में आग भी लगा दी गई।घटना को लेकर पेट्रोल पंप के मैनेजर रोहित ने पंप मालिक सुशील कुमार अग्रवाल को सूचना दी। जिसके बाद पंप मालिक ने पुलिस को अवगत कराया। पंप मालिक के मुताबिक पांच लाख की नकदी चोरी हुई है। साथ ही आग लगने से कुछ दस्तावेज व अन्य संपत्ति जलकर राख हुई है।

घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पेट्रोल पंप के कुछ कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। पूरी घटना की गहराई से जांच की जा रही है। अभी तक कोई भी लिखित प्रार्थना पत्र प्राप्त नही हुआ है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार