विजय जुलूस निकालने पर यहां ग्राम प्रधान समेत 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जिले के थाना रामगंज क्षेत्र के मंगरा गांव के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान इमरान खान द्धारा नियम कानून के विपरीत विजय जुलूस निकाल कर कानून का उल्लंघन किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग के उचाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए इस मामले मे विभागीय कार्यवाही के …

अमेठी। जिले के थाना रामगंज क्षेत्र के मंगरा गांव के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान इमरान खान द्धारा नियम कानून के विपरीत विजय जुलूस निकाल कर कानून का उल्लंघन किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग के उचाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए इस मामले मे विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिये है। इस मामले में विजय जुलूस निकालने वालों के विरूद्ध मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

पाकिस्तान के समर्थन में लगाए थे नारे

मिली जानकारी के अनुसार अमेठी जिले के थाना रामगंज क्षेत्र मे दर्जनों बाइक व फोर व्हीलर के साथ गांव की गलियों में जुलूस के साथ ‘नया पाकिस्तान आया,इमरान आया’ गीत बजाते हुए गांवों में साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश भी की गई। इस जुलूस व गाने से दूसरे सम्प्रदाय के लोगों के साथ गांव वासियों में आक्रोशित हो गये।

वायरल वीडियो जब उच्च अधिकारियों के पास पहुंचा तो पुलिस क्षेत्राधिकारी अमेठी अर्पित कपूर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रामगंज थाने की पुलिस को कानूनी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये ,जिसमें थाना रामगंज की पुलिस ने विजय जुलूस निकालने वाले ग्राम प्रधान सहित 50 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक रामगंज मनोज कुमार ने इस मामले को लेकर कहा है कि जुलूस निकालने वाले प्रधान इमरान के घर व गांव में दविश दी जा रही है। उसे शीघ्र गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करके सलाखों के पीछे किया जाएगा। गांव में शांति कायम है। वहीं इस मामले मे सीओ अमेठी अर्पित कपूर ने कहा कि नियम कानून का मजाक उडाने वाले लोगों को बख्शा नहीं जायेगा।

संबंधित समाचार