मुरादाबाद: सुरक्षा सेहत की…खुद का ख्याल रख कोरोना से ‘जंग’ लड़ेगी खाकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से हमें बचाने वाले पुलिसकर्मी इस बार खुद का ख्याल रखकर महामारी की जंग लड़ेंगे। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वाले पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए शासन ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत पुलिसकर्मी सेनिटाइज किए हुए वाहनों से ही घूमेंगे। पुलिस लाइन के अलावा हर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से हमें बचाने वाले पुलिसकर्मी इस बार खुद का ख्याल रखकर महामारी की जंग लड़ेंगे। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वाले पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए शासन ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत पुलिसकर्मी सेनिटाइज किए हुए वाहनों से ही घूमेंगे। पुलिस लाइन के अलावा हर थाने, कार्यालय व पुलिस की इकाइयों में एक-एक कोविड सेंटर खोला जाएगा, जिसमें प्रशिक्षित पुलिसकर्मी पीपीई किट के साथ 24 घंटे शिफ्टवार ड्यूटी करेंगे।

पुलिस लाइन में आवश्यक वस्तुओं की बिक्री के लिए कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा। प्रतिसार निरीक्षक की जिम्मेदारी होगी कि वह परिसर के अंदर की इनकी बिक्री कराने की व्यवस्था करे। पिछली बार की तरह खाकी एक बार फिर हमे कोरोना से बचाने के लिए सड़कों पर उतरने को तैयार है। चुनावी व्यस्तता के बाद इस चेन को तोड़ने के लिए लगे लाकडाउन का सख्ती से पालन कराने की तैयारी है। हालांकि इस बार खाकी की सेहत का भी ख्याल रखा जा रहा है। पिछले वर्ष आम जनमानस को बचाने के फेर में कई पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आ गए थे। इस बार तो पूरे प्रदेश में कई पुलिसकर्मी जान तक गंवा चुके हैं। लिहाजा खाकी को सुरक्षित करने के लिए शासन ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है।

पुलिस लाइन में नहीं कर सकेंगे बाहरी व्यक्ति प्रवेश
नई गाइड लाइन के तहत पुलिसकर्मियों के साथ ही उनके परिजनों को इस संक्रमण से बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। अब लाइन के अलावा थाने व पुलिस के सभी कार्यालय व इकाइयों को सेनिटाइज किया जाएगा। इतना ही नहीं पुलिसकर्मी केवल सेनिटाइज किए हुए वाहनों से ही घूमेंगे। इसके अलावा पुलिस लाइन व थाना परिसर में कोई बाहरी व्यक्ति फल, सब्जी, दूध व आवश्यक वस्तुओं को बेचने नहीं आ सकेगा। इन सामान की बिक्री की व्यवस्था परिसर के अंदर प्रतिसार निरीक्षक की होगी। इसके अलावा लाइन व थानों में केवल एक गेट से ही लोगों की इंट्री हो सकेगी। इसके लिए मास्क, थर्मल स्केनिंग व सेनिटाइजर आवश्यक होगा। वहीं पुलिस के सभी विभागों में एक-एक कमरे में कोविड सेंटर खोला जाएगा। जिसमें 24 घंटे प्रशिक्षित पुलिसकर्मी पीपीई किट के साथ मौजूद रहेंगे। बाहर से आने वाले पुलिसकर्मियों का पहले कोविड सेंटर में चेकअप होगा, इसके बाद ही उनको ड्यूटी पर भेजा जाएगा।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि शासन की गाइड लाइन के संबंध में सभी थानेदारों को जानकारी दे दी गई है। एसपी देहात, एसपी सिटी व सीओ को इनका पालन कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

संबंधित समाचार