यूपी: सपा के इस दिग्गज नेता का कोरोना से निधन, पार्टी में शोक की लहर
लखनऊ। समाजवादी पार्टी(सपा) के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह का लखनऊ के मिडलैंड हॉस्पिटल मे इलाज के दौरान शुक्रवार को निधन हो गया। ये जानकारी उनके दामाद डॉ. आनंद नारायण सिंह ने दी। उन्होनें बताया कि श्री सिंह कोरोना से पीड़ित हुये थे। उन्हें तबीयत बिगड़ने पर गोंडा के …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी(सपा) के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह का लखनऊ के मिडलैंड हॉस्पिटल मे इलाज के दौरान शुक्रवार को निधन हो गया।
ये जानकारी उनके दामाद डॉ. आनंद नारायण सिंह ने दी। उन्होनें बताया कि श्री सिंह कोरोना से पीड़ित हुये थे। उन्हें तबीयत बिगड़ने पर गोंडा के एससीपीएम हॉस्पिटल से लखनऊ रेफर किया गया था।
वहां वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रहे। शुक्रवार की दोपहर तबीयत बिगड़ने पर 2 बजे उनकी मृत्यु हो गई। उन्होनें बताया कि पंडित सिंह के शव को उनके पैतृक आवास नवाबगंज के बल्लीपुर लाया जा रहा हैं। उनके निधन की खबर फैलते ही चहुंओर शोक की लहर दौड़ पड़ी।
यहां देखें किन-किन नेताओं ने जताया शोक
अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करके विनोद कुमार सिंह उर्फ ‘पंडित सिंह’ के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अखिलेश ने लिखा है-”वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता, कई बार के विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ ‘पंडित सिंह’ जी का निधन, अत्यंत दुखद। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना एवं दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना।
वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता, कई बार के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री विनोद कुमार सिंह उर्फ ‘पंडित सिंह’ जी का निधन, अत्यंत दुखद।
दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना एवं दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना।
भावभीनी श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/PjR0yf0nsZ
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 7, 2021
हृदय नारायण दीक्षित
उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा श्री सिंह 13वीं 14वीं 16वीं विधानसभा के सदस्य होने के साथ ही राज्य मंत्री से लेकर के कैबिनेट मंत्री तक का सफर तय किया। उनके निधन से जनपद गोंडा सहित प्रदेश की राजनीति में शून्यता आई है जिसकी भरपाई हो पाना कठिन है। श्री दीक्षित ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिर शांति व डॉ अभिषेक सिंह सहित शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

माता प्रसाद पाण्डेय
उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे ने विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि पंडित सिंह एक जन नेता थे उनके निधन से जनपद गोंडा सहित प्रदेश की राजनीति में अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई हो पाना कठिन है। श्री पांडे ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिर शांति व डॉ अभिषेक सिंह सहित शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

