शाहजहांपुर: लॉकडाउन में किसानों पर ‘लापरवाही’ की मार, बारिश में भीग गया सैकड़ों कुंतल गेहूं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जलालाबाद/शाहजहांपुर, अमृत विचार। गुरूवार की रात अचानक हुई बारिश से कृषि उत्पादन मंडी समिति के गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों का सैकड़ों कुंतल गेहूं भीग गया। गेहूं भीग जाने से भारी नुकसान हुआ है। कृषि उत्पादन मंडी समिति के अंदर पांच गेहूं क्रय केंद्र चलाए जा रहे हैं जिनमें दो मंडी समिति के, दो आरएफसी …

जलालाबाद/शाहजहांपुर, अमृत विचार। गुरूवार की रात अचानक हुई बारिश से कृषि उत्पादन मंडी समिति के गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों का सैकड़ों कुंतल गेहूं भीग गया। गेहूं भीग जाने से भारी नुकसान हुआ है।

कृषि उत्पादन मंडी समिति के अंदर पांच गेहूं क्रय केंद्र चलाए जा रहे हैं जिनमें दो मंडी समिति के, दो आरएफसी और एक पीसीयू का सेंटर है जहां गेहूं जमीन पर फैलाया गया था। बोरे में भरा गया गेहूं तो किसानों का था ही साथ में जमीन पर खुला पड़ा गेहूं पूरी तरह से भीग गया। जिससे गेहूं क्रय केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है।

उप जिला अधिकारी सौरभ भट्ट को सूचना मिलने पर उन्होंने गेहूं के बारे में जानकारी ली। इधर किसानों की शिकायत है कि गेहूं क्रय केंद्रों पर कार्यरत कर्मचारी उनके गेहूं को खरीदने में आनाकानी करते हैं और खुले में गेहूं उड़ेलने के लिए बाध्य करते हैं। अचानक हुई बरसात से किसानों का सैकड़ों कुंटल गेहूं भीग गया इससे किसान काफी परेशान हैं।

संबंधित समाचार