बरेली: थोक दवा कारोबारी कर रहे जमाखोरी व कालाबाजारी
बरेली, अमृत विचार। बरेली रिटेल कैमिस्ट ऐसासिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी नितीश कुमार के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने दवा व्यापारियों के अनावश्यक रूप से दवाओं की मनमानी कीमत वसूलने की बात कही है। इस मौके पर अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जब पूरा देश इस संक्रमण …
बरेली, अमृत विचार। बरेली रिटेल कैमिस्ट ऐसासिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी नितीश कुमार के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने दवा व्यापारियों के अनावश्यक रूप से दवाओं की मनमानी कीमत वसूलने की बात कही है।
इस मौके पर अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जब पूरा देश इस संक्रमण के कारण कठिन परिस्थितियों से जूझ रहा है। ऐसे हालात में जहां एक दूसरे के सहयोग की अत्यधिक आवश्यकता है। वहीं कुछ लोग जमाखोरी और कालाबाजारी में जुटे गए हैं।
कहा कि दवाओं की भी जमाखोरी और कालाबाजारी निरंतर हो रही है। बाजार में कोरोना संक्रमित मरीजों के इस्तेमाल में आने वाली समस्त दवाएं फुटकर कारोबारियों को अतिरिक्त मूल्य पर मिल रही हैं। हम दवा व्यापारियों के जारी निर्देशों का पालन करते हुए 24 घंटे समर्पित होकर काम कर रहे हैं।
संक्रमित मरीजों के परिजनों से फुटकर व्यापारी अत्यधिक मूल्य वसूलकर मुनाफा कमाने में लगे हैं। ऐसे दुकानदार परिजनों को दवा का स्टाक खत्म होने की बात कहते हैं। ऐसे में उचित मूल्यों पर दवा न मिलने से कार्य करना कठिन हो रहा है।
उन्होंने जिलाधिकारी से कालाबाजारी और जमाखोरी करने वाले कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर सचिव मुनीष प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहित पांडे आदि मौजूद रहे।
