सीतापुर: पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, देखकर दंग रह गए लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। जिले के मछरेहटा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी को हंसिए से काटकर मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद भी फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना के पीछे पति पत्नी के बीच आपसी विवाद का होना बताया जा रहा है। हालांकि महिला के मायके वाले इस घटना पर …

सीतापुर। जिले के मछरेहटा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी को हंसिए से काटकर मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद भी फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली।

घटना के पीछे पति पत्नी के बीच आपसी विवाद का होना बताया जा रहा है। हालांकि महिला के मायके वाले इस घटना पर संदेह जता रहे हैं। वह लोग दोनों की हत्या की आशंका जता रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Sitapur
पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, जानकर लोगों के उड़ गए होश

क्या है ये पूरा मामला

मछरेहटा थाना क्षेत्र के कैमा मजरा राजागांव में शनिवार की सुबह बड़कू के घर अचानक चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर सभी दंग रह गए।

बड़कू के घर उसकी 25 वर्ष की बहू शांति उर्फ पम्मी की लाश खून से सनी हुई घर में ही पड़ी थी। उसकी गर्दन दरेती हंसिए से काटी गई थी। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के कई निशान थे।

पड़ोस में ही बड़कू का 30 वर्षीय बेटा महेंद्र यादव फंदे से लटक रहा था। यह घटना देख कर लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर सीओ मिश्रिख महेंद्र प्रताप सिंह, थाना अध्यक्ष राजकुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। सूत्र बताते हैं कि घटना के बाद मृतक युवक का भाई व घर की महिलाएं घर से निकल भागे हैं। पुलिस व ग्रामीणों के मुताबिक देर रात पति पत्नी के बीच विवाद हुआ।

इसके बाद महेंद्र ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसके बाद खुद फंदे से लटक गया और आत्महत्या कर ली। हालांकि इस घटना पर मृतक महिला के मायके वाले संदेह व्यक्त कर रहे हैं।

मृतका के परिजनों ने अभी तक नहीं दी थाने में तहरीर

मानपुर थाना क्षेत्र के सुरेशपुर गांव से आए मृतका के मायके वाले रूपचंद्र व मुन्ना ने बताया कि उन्हें शंका है कि और व्यक्तियों ने इन दोनों की हत्या की है। हालांकि इस बाबत इन लोगों ने समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी थी।

पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एनपी सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आई है कि पति पत्नी के बीच विवाद हुआ।

उसके बाद युवक ने पहले पत्नी की हत्या कर दी, फिर खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उनका कहना है कि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार