यूपी में 12 मई से प्रधानों के शपथग्रहण की तैयारी, जानिए क्यों कई विजेताओं को नहीं मिलेगा मौका
लखनऊ। यूपी में पंचायत चुनावों के नतीजे आने के बाद अब सभी की निगाहें केवल इस बात पर टिकी हुई हैं कि गांव की सरकार शपथ कब लेगी? यहां बता दें कि पंचायती राज विभाग ने बता दें इसके लिए अभी से तैयाररियां भी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक इसके लिए प्रस्ताव तैयार …
लखनऊ। यूपी में पंचायत चुनावों के नतीजे आने के बाद अब सभी की निगाहें केवल इस बात पर टिकी हुई हैं कि गांव की सरकार शपथ कब लेगी? यहां बता दें कि पंचायती राज विभाग ने बता दें इसके लिए अभी से तैयाररियां भी शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है जिसके अनुसार 12 मई से ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाया जाना है। शासन ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण और इसके साथ ही पहली बैठक कराने का प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है। इसके मुताबिक 12 से 14 मई तक शपथ ग्रहण कराने का प्लान तैयार किया गया है।
15 मई को प्रदेश भर में एक साथ ग्राम सभा की पहली बैठक कराने का प्रस्ताव
सूत्रों के मुताबिक 15 मई को पूरे प्रदेश में एक साथ ग्राम सभा की पहली बैठक कराने का प्रस्ताव है। इसी दिन से नवनिर्वाचित ग्राम पंचायतों के कार्यकाल की शुरुआत मानी जाएगी। प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद जल्दी ही ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण और पहली बैठक संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिया जाएगा।
कई प्रधान नहीं ले पाएंगे शपथ, ये है वजह
बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद भी तमाम प्रधान शपथ ग्रहण में हिस्सा नहीं ले पाएंगे क्योंकि सदस्य ग्राम पंचायत के लगभग 10 हजार पद रिक्त हैं। नियम के मुताबिक सदस्य का दो तिहाई होना कम्पलसरी है। यदि सदस्य दो तिहाई नहीं होगा तो प्रधान शपथ नहीं ले सकेगा।
