मुरादाबाद: मंडल में 8 और जिले में लगाए जाएंगे 3 नए ऑक्सीजन प्लांट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मुरादाबाद में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये। मुख्यमंत्री योगी सुबह करीब साढ़े 11 बजे हेलीकाप्टर से मुरादाबाद पहुंचे और वहां से सीधे इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर चले गये। करीब आधे घंटे स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण करने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मुरादाबाद में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये। मुख्यमंत्री योगी सुबह करीब साढ़े 11 बजे हेलीकाप्टर से मुरादाबाद पहुंचे और वहां से सीधे इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर चले गये। करीब आधे घंटे स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की।

मुख्यमंत्री ने जिले के मनोहरपुर गांव पहुंच कर कोरोना संक्रमित ग्रामीण से उसका हाल जाना। उनका काफिला करीब 1:45 बजे मनोहरपुर गांव में कोरोना पीड़ित ग्रामीण सुंदर सिंह के घर से कुछ दूर आकर रुका। सुंदरसिंह का हाल चाल लेने के बाद मुख्यमंत्री से वापस लौट गये। उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों के इलाज में किसी तरह की कमी नहीं होने दी जा रही है।

वहीं पीएम केयर फंड से मुरादाबाद मंडल में आठ और मुरादाबाद जिले में तीन नए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुरादाबाद उपनिदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने मुख्यमंत्री के दौरे की कवरेज के लिए जहां यूट्यूब वीडियो तथा नगर में केबिल नेटवर्क को तरजीह दी हालांकि एशिया की प्रमुख न्यूज एजेंसीज और चैनल्स के संवाददाताओं को मुख्यमंत्री की सुरक्षा का हवाला देते हुए कार्यक्रम से दूर ही रखा गया।

संबंधित समाचार