कोरोना से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने अमेठी पहुंची स्मृति ईरानी, जानिए फिर क्या हुआ
अमेठी। केंद्रीय मंत्री व अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी ने आज सीएमओ कार्यालय में संचालित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीयू) में डीएम, एसपी, सीडीओ व सीएमओ के साथ जनपद में कोविड-19 व उसके टीकाकरण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने बीजेपी नेता दल बहादुर कोरी के …
अमेठी। केंद्रीय मंत्री व अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी ने आज सीएमओ कार्यालय में संचालित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीयू) में डीएम, एसपी, सीडीओ व सीएमओ के साथ जनपद में कोविड-19 व उसके टीकाकरण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए।
इसके उपरांत उन्होंने बीजेपी नेता दल बहादुर कोरी के घर पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। कहा इस मुश्किल घड़ी में हम आप लोगों के साथ हैं। इस दौरान आम जनमानस से अपील करते हुए 2 गज की दूरी और मास्क बहुत जरूरी पर बल दिया।

सीएमओ को दिए गए पांच ऑक्सीजन कांसेट्रेटर
स्मृति ईरानी की पहल पर उत्थान सेवा संस्थान ने जिले के लोगों के उपयोग के लिए पांच ऑक्सीजन कांसंट्रेटर जिलाधिकारी की मौजूदगी में सीएमओ को दिया।
शनिवार को जिलाधिकारी अरुण कुमार के कैंप कार्यालय में सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे को उत्थान सेवा संस्थान की ओर से राजमन पांडेय ने पांच ऑक्सीजन कांसेट्रेटर प्रदान किया।

50 हजार जरुरतमंदों को वितरित किया जाएगा मास्क
सांसद के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगातार काम कर रही हैं।
अपनी अमेठी के लोगों की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए चार ऑक्सीजन प्लांट जिले में जल्द ही स्थापित होंगे। प्रक्रिया तेजी से गतिशील है।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सांसद के निर्देश पर उत्थान सेवा संस्थान 50 हजार जरुरतमंदों को मास्क वितरित करेंगी।
अमेठी सांसद हर हाल में कोरोना संक्रमण से अपनों के बचाव के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।
