सीतापुर: कोरोना से इस जिला समन्वयक की मौत, शिक्षा विभाग में डायट पर थे तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सीतापुर में डायट पर तैनात जिला समन्वयक सत्येंद्र मिश्रा का आज कोरोना से निधन हो गया। उनकी उम्र 45 वर्ष थी। जानकारी के मुताबिक पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान उनकी तबीयत खराब हुई थी। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं पर उनका उपचार …

लखनऊ। सीतापुर में डायट पर तैनात जिला समन्वयक सत्येंद्र मिश्रा का आज कोरोना से निधन हो गया। उनकी उम्र 45 वर्ष थी। जानकारी के मुताबिक पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान उनकी तबीयत खराब हुई थी।

उसके बाद उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं पर उनका उपचार चल रहा था। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव थी। आज अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि वह पहले राजकीय कालेज में प्रवक्ता के पद तैनात थे। उसके बाद प्रतिनियुक्ति पर सीतापुर भेजे गए थे। जो कि उनकी पहली तैनाती थी।

यहां जानिए जिला समन्वयक किसे कहते हैं और उनका क्या काम होता है?

दरअसल बेसिक शिक्षा विभाग में हर जिले में एक डीसी यानी (डिस्टिक कोआर्डिनेटर) होता है। इनका काम बेसिक शिक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में विभाग के कर्मचारियों और बीआरसी स्तर पर शिक्षकों को ट्रेंनिग कराना होता है।

संबंधित समाचार