सीएम योगी ने वाराणसी में डीआरडीओ के कोविड अस्पताल का लिया जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। उन्होंने यहां बीएचयू में बनकर तैयार 750 बेड के अस्थायी अस्पताल का जायजा लिया। यहां मौजूद मेडिकल स्टाफ से बात की और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बीएचयू में डीआरडीओ की मदद से बनने वाला अस्पताल लखनऊ के बाद प्रदेश का दूसरा कोविड …

वाराणसी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। उन्होंने यहां बीएचयू में बनकर तैयार 750 बेड के अस्थायी अस्पताल का जायजा लिया। यहां मौजूद मेडिकल स्टाफ से बात की और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

बीएचयू में डीआरडीओ की मदद से बनने वाला अस्पताल लखनऊ के बाद प्रदेश का दूसरा कोविड अस्पताल है, जहां कोरोना मरीजों का इलाज होगा। अस्पताल का काम लगभग पूरा हो गया है और सोमवार या मंगलवार से यहां मरीजों की भर्ती भी शुरू कर दी जाएगी।
एम्फी थियटर मैदान में कोरोना वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने अस्पताल की तैयारियों का अवलोकन किया।

बीएचयू सभागार में योगी आदित्यनाथ कार से पहुंचे और वाराणसी जिले के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ दोपहर ढाई बजे से चार बजे तक बैठक की। इसके अलावा वाराणसी मंडल के अन्य जिलों के अधिकारियों से वर्चुअल माध्याम से बात भी करेंगे।

सुबह मुख्यामंत्री के आगमन से पूर्व दो कंटेनर आक्सीअजन भी डीआरडीओ अस्प ताल में पहुंचाया गया है। उम्मीमद है कि अस्प ताल का ट्रायल सीएम के सामने करके अधिकारी भी सीएम को पूरी तरह संतुष्टम करके रवाना करना चाहेंगे।

संबंधित समाचार