बदायूं: चुनावी रंजिश में पथराव से वृद्धा की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। चुनावी रंजिश में हुए विवाद में दबंगों ने जमकर ईंट-पत्थर बरसाए और लाठी-डंडों लेकर हमला बोल दिया जिसमें एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको आसफपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में महिला …

बदायूं, अमृत विचार। चुनावी रंजिश में हुए विवाद में दबंगों ने जमकर ईंट-पत्थर बरसाए और लाठी-डंडों लेकर हमला बोल दिया जिसमें एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको आसफपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव भूड़ बिसौली निवासी शाकिर अली ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह शनिवार शाम को दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था। चुनावी रंजिश के चलते गांव के जिशान, रिहान, इस्लाम और तालिब ने उसे रास्ते में घेर लिया और गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर उसको उसकी मां किशवरी बेगम पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इसके साथ ही छत से ईंट-पत्थर फेंके जिसमें किशवरी बेगम और वह घायल हो गया।

आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल किशवरी को सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने रेफर कर दिया। किशवरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही है।

थानाध्यक्ष फैजगंज बेहटा अजय चाहर ने बताया कि चुनावी रंजिश की कोई बात नहीं है। पिछले साल लाकडाउन में जिशान पक्ष के लोगों को पंजाब पुलिस ने उठक बैठक लगवाई थीं। जिसका वीडियो वायरल हो गया था। किशवरी पक्ष के लोग आए दिन वीडियो दिखाकर जिशान पक्ष के लोगों को चिड़ाते थे। इसी बजह से मारपीट की घटना हो गई।
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार