11 से 13 मई तक देश के इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश- IMD

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 नई दिल्ली। भारत मौसम विभाग ने 11 मई से 13 मई तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। अरब सागर से आने वाली तेज हवाओं के चलते उत्तर पश्चिम भारत में बारिश हो सकती है। भारत के मौसम विभाग के अनुसार 11 मई से 13 मई तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र …

 नई दिल्ली। भारत मौसम विभाग ने 11 मई से 13 मई तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। अरब सागर से आने वाली तेज हवाओं के चलते उत्तर पश्चिम भारत में बारिश हो सकती है। भारत के मौसम विभाग के अनुसार 11 मई से 13 मई तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना है।

अरब सागर की ओर से आने वाली तेज हवा के चलते उत्तर पश्चिम भारत में बारिश होने की संभवना है। विभाग ने बताया कि 12 और 13 मई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश हो सकती है। सोमवार को दिल्ली में भी हल्की बारिश होने की संभवना जताई गई है। 12, 13 और 14 मई को राजस्थान और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, जम्मू कश्मीर में भी सोमवार और मंगलवार को मौसम में बदलाव हो सकते हैं। जम्मू कश्मीर में बुधवार को अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा देर तक बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में केरल में कई जगहों पर बारिश हुई, जिससे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला।

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गर्मी से मिलेगी राहत
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। तेज हवाओं और हल्की बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। इससे पहले रविवार को उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मेघालय, असम, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं, राजस्थान, पूर्व मध्य प्रदेश, झारखंड, बंगाल और बिहार के पूर्वी भागों में हल्की बारिश हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, रविवार के दिन औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 173 के अंक पर रहा। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले तीन दिनों के बीच हवा की गुणवत्ता का स्तर इसके आसपास बना रहेगा।

दिल्ली में खुशनुमा रही सुबह, न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा
दिल्लीवासियों के लिए सोमवार की सुबह खुशनुमा रही जहां न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस समय के लिए यह तापमान सामान्य की श्रेणी में आता है। रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में बारिश होने और ओले गिरने से लोगों को गर्मी के मौसम से थोड़ी राहत मिली। सोमवार सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटे की अवधि में राष्ट्रीय राजधानी में 0.6 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई।सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

संबंधित समाचार