प्रयागराज: BJP पार्षद ने बीच सड़क पर मनाया बर्थडे, पुलिस ने महामारी एक्ट में दर्ज किया केस
प्रयागराज। कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में बीजेपी पार्षद अनूप मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि शनिवार की रात करीब 12 बजे कल्याणी देवी के पास बीच सड़क पर जन्मदिन मनाते हुए पार्षद ने फेसबुक लाइव किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस …
प्रयागराज। कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में बीजेपी पार्षद अनूप मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि शनिवार की रात करीब 12 बजे कल्याणी देवी के पास बीच सड़क पर जन्मदिन मनाते हुए पार्षद ने फेसबुक लाइव किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने महामारी अधिनियम में केस दर्ज करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
क्या है वायरल वीडियो में
वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्षद कार के बोनट पर केक कटवाने की कोशिश कर रहा है, वही गाड़ी का हूटर बजाने के लिए भी कह रहा है। गिरफ्तार किए गया पार्षद और उसके साथी केबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी ,जो प्रयागराज की मेयर है उनके करीबी भी बताए जा रहे हैं।
प्रशासन का पक्ष
प्रयागराज पुलिस का कहना है कि अनूप मिश्रा द्वारा कोविड गाइडलाइन्स का उल्लंघन करते हुये बीच सड़क पर जन्मदिन मनाने के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुये थाना अतरसुइया पुलिस महामारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
अनूप मिश्रा द्वारा कोविड गाइडलाइन्स का उल्लंघन करते हुये बीच सड़क पर जन्मदिन मनाने के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुये #थाना_अतरसुइया पुलिस महामारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।#UPPolice @Uppolice pic.twitter.com/BEtSyU1ajZ
— PRAYAGRAJ POLICE (@prayagraj_pol) May 9, 2021
