सुदत्त मंडल ने सिडबी के उप प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला, जानिए कौन हैं ये
लखनऊ। सुदत्त मंडल ने भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के नए उप प्रबंध निदेशक के तौर पर कार्य भार संभाल लिया है। उनकी नियुक्ति 3 वर्ष के लिए है। इससे पहले मंडल आयात-निर्यात बैंक में मुख्य महाप्रबंधक थे। उनके पास अंतरराष्ट्रीय व्यापार और निवेश वित्त, परियोजना वित्त, संरचित उधार, लघु और मध्यम उद्यम (एसएमई) …
लखनऊ। सुदत्त मंडल ने भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के नए उप प्रबंध निदेशक के तौर पर कार्य भार संभाल लिया है।
उनकी नियुक्ति 3 वर्ष के लिए है। इससे पहले मंडल आयात-निर्यात बैंक में मुख्य महाप्रबंधक थे।
उनके पास अंतरराष्ट्रीय व्यापार और निवेश वित्त, परियोजना वित्त, संरचित उधार, लघु और मध्यम उद्यम (एसएमई) को उधार जिसमें क्लस्टर वित्त पोषण भी शामिल है और व्यापार वित्तपोषण में 25 से भी अधिक वर्षों का अनुभव है।
वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक हैं। उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान, कलकत्ता से वित्त विषय में विशेषज्ञता के साथ प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी किया हुआ है।
बता दें कि सिडबी, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमों (एमएसएमईएस) के संवर्द्धन, वित्तपोषण एवं विकास में संलग्न एक प्रमुख वित्तीय संस्था है।
