यूपी: महराजगंज में बरातियों से भरी कार की ट्रक से टक्कर, पांच की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महराजगंज। यूपी के महराजगंज जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बरातियों से भरी एक कार की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार पांच बरातियों की मौत हो गई, वहीं तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। मार्ग दुर्घटना में 5 की मौत …

महराजगंज। यूपी के महराजगंज जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बरातियों से भरी एक कार की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार पांच बरातियों की मौत हो गई, वहीं तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मार्ग दुर्घटना में 5 की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। साथ ही घायलों को बेहतर इलाज दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है।

क्या है पूरा मामला

महराजगंज जिले के फरेंदा क्षेत्र के लेजार महदेवा टोला लीलाछापर से एक बरात कैम्पियरगंज क्षेत्र के एक गांव में जा रही थी। बताया जाता है कि करहिया के पास फरेंदा की ओर से आ रहे ट्रक से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में लीलाछापर निवासी मिथिलेश, सुग्रीव, सुदेश कुमार व हरपुर निवासी राजू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं निखिल, शैलेष, कृष्णमुरारी और अभिषेक चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते मेें ही अभिषेक की मौत हो गई।

सूचना पर पहुंचे एसओ गिरिजेश उपाध्याय मृतकों का शव कब्जे में लेते हुए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाए।फरेंदा एसओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि करहिया के पास ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। जिला अस्पताल से सभी घायलों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

संबंधित समाचार