बरेली: 300 बेड अस्पताल में 15 दिन में शुरू हो जाएगा ऑक्सीजन प्लांट
बरेली, अमृत विचार। 300 बेड कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा है। अफसर प्लांट के 15 दिन के अंदर पूरा होने का दावा कर रहे हैं। प्लांट शुरू होने के बाद संक्रमित मरीजों को राहत मिलेगी। ऑक्सीजन की कमी से किसी की जान नहीं जाएगी। 300 बेड कोविड …
बरेली, अमृत विचार। 300 बेड कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा है। अफसर प्लांट के 15 दिन के अंदर पूरा होने का दावा कर रहे हैं। प्लांट शुरू होने के बाद संक्रमित मरीजों को राहत मिलेगी। ऑक्सीजन की कमी से किसी की जान नहीं जाएगी।
300 बेड कोविड अस्पताल में 135 बेड संक्रमित मरीजों के लिए आरक्षित हैं। इन सभी बेड पर सेंट्रल सिस्टम के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाती है, लेकिन बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए बेड भी बढ़ाए जा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक परिसर में अभी मैनी फोल्ड प्लांट लगाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। ऑक्सीजन जेनरेटर लगाया जा रहा है। कुछ ही दिनों में प्लांट संचालित होने लगेगा। इसके बाद अस्पताल के सभी 300 बेड पर ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
पाइन लाइन डाले जाने का चल रहा कार्य
संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते शासन के आदेश पर अस्पताल में करीब 100 अन्य बेड भी बढ़ाए जा रहे हैं। इन बेडों पर भी ऑक्सीजन की सुविधा मरीजों को मिलेगी। इसके लिए कोविड एल वन विंग में भी खाली पड़े 100 बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई के लिए पाइन लाइन डालने का कार्य चल रहा है।
एक नजर में 300 बेड हॉस्पिटल
- 35 बेड का है कोविड एल-2 विंग
- 100 बेड का है कोविड एल-1 विंग
- 135 बेड पर है ऑक्सीजन सप्लाई की सुविधा
- 200 बेड पर प्लांट से शुरू होने पर होगा ऑक्सीजन बैकअप
- 140 सिलेंडरों से दी जा रही है सप्लाई
ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य काफी तेजी से चल रहा है, जल्द ही निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसके शुरू होने की उम्मीद है। प्लांट के शुरू होने से मरीजों को काफी राहत पहुंचेगी। -डा.वागीश वैश्य, सीएमएस, 300 बेड कोविड अस्पताल
