बरेली: युवाओं में टीका लगवाने की होड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना से बचने के लिए जीवनरक्षक टीका लगवाने को लेकर युवाओं में होड़ मची है। जिले में 18 से 44 साल तक के लोगों के टीकाकरण अभियान में लक्ष्य के सापेक्ष 3412 युवाओं ने मंगलवार को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच टीका लगवाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि शासन की ओर …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना से बचने के लिए जीवनरक्षक टीका लगवाने को लेकर युवाओं में होड़ मची है। जिले में 18 से 44 साल तक के लोगों के टीकाकरण अभियान में लक्ष्य के सापेक्ष 3412 युवाओं ने मंगलवार को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच टीका लगवाया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि शासन की ओर से युवाओं के लिए 4000 का लक्ष्य दिया गया था।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 1922 व शहरी क्षेत्रों में 1490 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया है। 45 से अधिक उम्र के 60 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि शासन की ओर से 45 वर्ष से अधिक के लोगों के टीकाकरण के लिए जिले को चार हजार लोगों का लक्ष्य दिया था। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच जागरूक 1225 लोगों का टीकाकरण किया गया।

ग्रामीण इलाकों में 45-59 वर्ष के 245 लोगों को पहली डोज व 286 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 377 लोगों को पहली डोज व 423 को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं, शहरी इलाकों में 45-59 वर्ष में 744 लोगों को पहली डोज व 939 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक के 79 लोगों को पहली डोज व 167 को दूसरी डोज लगाई गई।

जिले में कोविड वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। संक्रमण बढ़ने से लोग अधिक संख्या में टीकाकरण कराने आ रहे हैं। युवाओं में टीकाकरण को लेकर काफी क्रेज हैं। -डॉ. आरएन सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

संबंधित समाचार