बरेली: पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रही वैक्सीन, दिक्कतें शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन नहीं मिलने की वजह से बरेली में वैक्सीनेशन को लेकर दिक्कतें शुरू हो गई हैं। 18 से 44 साल तक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन नहीं मिल रही है। इससे हजारों युवा परेशान हो गए हैं। वहीं, मंगलवार को बड़ी संख्या …

बरेली, अमृत विचार। पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन नहीं मिलने की वजह से बरेली में वैक्सीनेशन को लेकर दिक्कतें शुरू हो गई हैं। 18 से 44 साल तक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन नहीं मिल रही है। इससे हजारों युवा परेशान हो गए हैं। वहीं, मंगलवार को बड़ी संख्या में वैक्सीन लगवाने के लिए लोग जिला अस्पताल में जुट गए। इससे कोविड नियमावली दरकिनार हो गई।

लोग एक दूसरे से चिपककर खड़े थे। अपने मोबाइल फोन में आए मैसेज को दिखाने के लिए लोगों ने कर्मचारी को घेर लिया। किसी तरह कर्मचारी ने अपनी जान बचाई। भीड़ जुटने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन लोगों के बीच दूरी बनाने को लेकर कोई प्रयास नहीं कर रहा है।

वैक्सीन न होने से निगम के कर्मचारियों ने नहीं लग पा रहा टीका
वैक्सीन की कमी से चलते नगर निगम में कर्मचारियों को कोरोना का टीका नहीं लग पा रहा है। नगर निगम परिसर में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर न लगाए जाने से बड़ी संख्या में सफाई कर्मी सहित अन्य सफाई कर्मचारियों को टीका नहीं लगाया जा सका। कर्मचारियों ने प्राथमिकता के आधार पर निगम के कर्मचारियों का टीकाकरण कराने को कहा है।

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें हर दिन केंटेनमेंट जोन सहित अन्य संक्रमण के लिहाज से संवदेनशील क्षेत्रों में जाकर सैनेटाइजेशन व सफाई के काम करने पड़ते हैं। इसलिए उन्हें टीकाकरण में प्राथमिकता दी जानी चाहिए। नगर निगम में कई अधिकारी व बाबू भी संक्रमित हो चुके हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग यहां कर्मचारियों को वैक्सीन प्राथमिकता के आधार पर लगवाने में कोई प्राथमिकता नहीं दी जा रही है।

संबंधित समाचार