बरेली: दिनभर शराब की दुकानें खुलने का हल्ला, आदेश शाम तक गायब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लाकडाउन में शराब की दुकानें बंद होने से शराब के शौकीन परेशान हैं। रात में चोरी-छिपे दुकानें खोलकर शराब की कालाबाजारी हो रही है। मजबूरी में शराब के शौकीन महंगे दाम पर शराब खरीद रहे हैं। मंगलवार को कई जिलों में शराब की दुकानें खुलीं तो बरेली में भी शराब के शौकीनों …

बरेली, अमृत विचार। लाकडाउन में शराब की दुकानें बंद होने से शराब के शौकीन परेशान हैं। रात में चोरी-छिपे दुकानें खोलकर शराब की कालाबाजारी हो रही है। मजबूरी में शराब के शौकीन महंगे दाम पर शराब खरीद रहे हैं। मंगलवार को कई जिलों में शराब की दुकानें खुलीं तो बरेली में भी शराब के शौकीनों में उम्मीद जाग गई। सभी आपस में चर्चा करने लगे, सोशल मीडिया पर भी मैसेज वायरल होने लगे लेकिन रात तक जिले में दुकानें खुलने को लेकर कोई भी आदेश नहीं आया, ऐसे में उन्हें निराशा हुई।

अभी भी उम्मीद है कि जल्द ही जिला प्रशासन बरेली में भी दुकानें खोलने का आदेश जारी कर देगा। मंगलवार को जिन जिलों में दुकानें खुलीं, वहां लंबी लाइनें देखी गईं। न तो सोशल डिस्टेसिंग का पालन हुआ और न ही लोगों ने मास्क लगाया था। बरेली जिले में भी दुकानें खुलने पर इसी तरह के हालात नजर आएंगे, ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा रहेगा।

इसको लेकर भी सोशल मीडिया पर कई तर्क लोग देते रहे। सब्जी, किराना व अन्य सामान की तरह शराब की भी होम डिलीवरी की मांग उठने लगी, जिसे कई लोगों ने सही तक ठहरा दिया।

संबंधित समाचार