कानपुर: कोरोना मरीज का ऑक्सीजन मास्क निकाल पूजा करने लगीं महिलाएं, तड़पकर मौत
लखनऊ। यूपी के कानपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कोरोना मरीज का ऑक्सीजन मास्क निकाल कर परिजन पूजा करने लगे। जिसके बाद उसकी तड़पकर मौत हो गई। ये पूरी घटना हैलट अस्पताल के कोविड वार्ड की बताई जा रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा …
लखनऊ। यूपी के कानपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कोरोना मरीज का ऑक्सीजन मास्क निकाल कर परिजन पूजा करने लगे। जिसके बाद उसकी तड़पकर मौत हो गई। ये पूरी घटना हैलट अस्पताल के कोविड वार्ड की बताई जा रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यहां जानें क्या है इस वायरल वीडियो में
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कोविड वार्ड में दो महिलाएं अपने मरीज का ऑक्सीजन मास्क निकाल देती हैं और कुछ पूजा पाठ करती हैं और धार्मिक जयकारे लगाकर उसे ठीक करने का दावा करती हैं।
दोनों महिलाएं मरीज के बेड को घर लेती हैं और पूजा-पाठ शुरू कर देती हैं। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान का नाम लेकर जयकारे लगाती हैं। पूरे वार्ड में दोनों महिलाओं की आवाज जोर जोर से गूंजने लगती है। मौके पर किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
कुछ देर बाद इस कोरोना मरीज की मौत हो जाती है फिर दोनों महिलाएं अस्पताल में जमकर हंगामा करती हैं और वार्ड के डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाती हैं। बताया जा रहा है कि यह दोनों महिलाएं रात के समय जबरन अस्पताल के कोविड वार्ड में घुसी थीं। इन्हें रोकने की भी कोशिश की गई थी पर इन्होंने किसी कोई बात नहीं सुनी।
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर ने कही ये बात
इस वायरल वीडियो पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर आरबी कमल ने फोन पर बताया कि यह वीडियो 22 अप्रैल का है मरीज को कोरोना वार्ड नंबर चार में भर्ती किया गया था। डॉक्टर अलोक वर्मा उसका इलाज कर रहे थे।
रात के समय दो महिलाएं अपने मरीज को देखने के बहाने से जबरदस्ती वार्ड में घुस गईं थी। उन्होंने नर्स को बोला कि आपके इलाज से ये ठीक नहीं होंगे। इसे पर भूत प्रेत का साया है। फिर दोनों महिलाएं बेड पर पूजा पाठ करने लगीं।
पूजा पाठ के दौरान इन महिलाओं ने मरीज के ऑक्सीजन की नली भी निकाल दी। जब अस्पताल के स्टाफ ने रोकने की कोशिश की तो उल्टा उनके साथ लड़ने लगीं। कुछ देर बार मरीज की मौत हो गई और दोनों ने कुछ देर तक अस्पताल में हंगामा किया फिर चली गईं। अगले दिन कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मरीज का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
