शराब के शौकीनों के लिये अच्छी खबर, लखनऊ में 13 मई से खुलेंगी शराब की दुकानें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। शराब कारोबारियों के साथ-साथ सूरा प्रेमियों को सरकार ने बड़ी राहत दे दी है। शराब शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। बीते दो साप्ताह से राजधानी में बंद चल रही शराब की दुकानें गुरुवार से खुल जायेगी। अभी तक जहां शौकीन दूसरे जिले से ब्लैक व ओवररेटिंग में शराब खरीदकर पी रहे थे अब …

लखनऊ। शराब कारोबारियों के साथ-साथ सूरा प्रेमियों को सरकार ने बड़ी राहत दे दी है। शराब शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। बीते दो साप्ताह से राजधानी में बंद चल रही शराब की दुकानें गुरुवार से खुल जायेगी। अभी तक जहां शौकीन दूसरे जिले से ब्लैक व ओवररेटिंग में शराब खरीदकर पी रहे थे अब उन्हे निर्धारित रेट में शराब मिलेगी । सुबह 10 से शाम 7 बजे तक दुकानें खोलने के निर्देश दिये गये । दुकानों पर भीड़ भाड़ नहीं होने चाहिये। कोविड -19 मानकों का पालन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है।

शराब विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन ने राजधानी लखनऊ में शराब की दुकानें खोलने का स्वागत किया है गत दिनों शराब एसोसिएशन ने कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन में प्रदेशभर की शराब की दुकानें बंद थी जिसे करोड़ों का नुकसान प्रतिदिन का हो रहा था इस बाबत में कारोबारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अवगत कराया था और प्रदेशभर में बंद शराब की दुकानों को खोलने की मांग की थी।

एसोसिएशन के महामंत्री कन्हैया लाल मौर्या ने बताया प्रदेश सरकार ने शराब कारोबारियों की समस्याओं को संज्ञान में लिया और प्रदेशभर की शराब की दुकानें खोलने की अनुमति प्रदान की राजधानी लखनऊ में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए शराब कारोबारी कल से राजधानी लखनऊ में शराब की दुकानें खोलेंगे।

शराब विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी महामंत्री कन्हैयालाल मौर्या , उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव,नीरज जयसवाल,संजय संजय जयसवाल, जय,नितिन सचिन जयसवाल, रमेश जयसवाल धर्मेंद् सिंह,मनोज रावत शंकर कनौजिया तथा देवेश जयसवाल ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया और आभार जताया है।

संबंधित समाचार