बरेली: स्कूटी पर बिक रही थी शराब, पुलिस देख फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्कूटी की डिग्गी में शराब रख घूम-घूमकर बेचने वाले तस्कर को पुलिस ने घेर लिया। तस्कर पुलिस को देखते ही स्कूटी छोड़कर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने स्कूटी और शराब अपने कब्जे में ले ली। पुलिस अब तस्कर की तलाश कर रही है। बुधवार दोपहर में सैटेलाइट के पास एक …

बरेली, अमृत विचार। स्कूटी की डिग्गी में शराब रख घूम-घूमकर बेचने वाले तस्कर को पुलिस ने घेर लिया। तस्कर पुलिस को देखते ही स्कूटी छोड़कर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने स्कूटी और शराब अपने कब्जे में ले ली। पुलिस अब तस्कर की तलाश कर रही है।

बुधवार दोपहर में सैटेलाइट के पास एक स्कूटी सवार युवक देसी शराब के क्वार्टर बेच रहा था। वह 70 रुपये का क्वार्टर 200 रुपये में बेच रहा था। साथ ही उसने अपनी स्कूटी में एक वाटर कूलर भी रखा था।

जानकारी पर पुलिस ने उसे घेर लिया। पुलिस को देखकर आरोपी तस्कर स्कूटी छोड़कर गली में भाग गया। उसकी स्कूटी से पुलिस को 7 क्वार्टरर देसी शराब मिली है। पुलिस स्कूटी नंबर के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।

संबंधित समाचार