आजमगढ़ के अरनौला इमादपुर में सात लोगों की मौत, पुलिस बता रही सर्दी बुखार
आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के अरनौला-इमादपुर गांव में सात लोगों की मौत हो गई है। कुछ लोग मौत की वजह शराब बता रहे है जबकि पुलिस सर्दी बुखार के कारण मौत बता रही है। पांच मृतकों के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं पुलिस ने दो शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा …
आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के अरनौला-इमादपुर गांव में सात लोगों की मौत हो गई है। कुछ लोग मौत की वजह शराब बता रहे है जबकि पुलिस सर्दी बुखार के कारण मौत बता रही है। पांच मृतकों के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
वहीं पुलिस ने दो शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 15 से अधिक लोग अब भी बीमार हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मृतकों के घर कोहराम मचा हुआ है।
गांव के लोग मौत की सूचना मिलने के बाद से ही दशहत में हैं। अभी तक मौतों की असल वजह सामने नहीं आ पाई है। यहां हर तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, दीदारगंज थाना क्षेत्र के अरनौला में बुधवार को दो लोग लोचन(45) पुत्र खदेरू व फेकू(50) पुत्र रिवई और इमादपुर में तीन लोग(35) संजय पुत्र समारू, केशव(40) पुत्र सुरेंद्र व जोगेंद्र(30) पुत्र रामदवर की मौत हुई।
इन सभी की मौत के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया। गुरुवार की सुबह अरनौला में दो और लोगों की मौत हो गई। ये दोनों सरायमीर थाना क्षेत्र के हवेली गांव के निवासी थे और अरनौला गांव स्थित एक खेत में डेरा डाल कर रह रहे थे।
