प्रियंका चोपड़ा ने कहा- ‘मैं झूठ नहीं बोलूंगी कि मैं इसके प्रभाव में नहीं आई, उम्र बढ़ने के साथ मेरे’…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लॉस एंजिलिस। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने कहना है कि उन्होंने उम्र बढ़ने के साथ शरीर में हो रहे स्वाभाविक बदलवों को मानसिक और शारीरिक दोनों रूपों में स्वीकार कर लिया है। प्रियंका चोपड़ा (38) ने याहू को दिये साक्षात्कार में कहा कि वह एक स्टार का दर्जा मिलने के बाद उनके जीवन में आए …

लॉस एंजिलिस। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने कहना है कि उन्होंने उम्र बढ़ने के साथ शरीर में हो रहे स्वाभाविक बदलवों को मानसिक और शारीरिक दोनों रूपों में स्वीकार कर लिया है। प्रियंका चोपड़ा (38) ने याहू को दिये साक्षात्कार में कहा कि वह एक स्टार का दर्जा मिलने के बाद उनके जीवन में आए बदलावों से प्रभावित हो जाती हैं और सकारात्मक मानसिकता के सहारे इसका सामना करती हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ”मैं झूठ नहीं बोलूंगी कि मैं इसके प्रभाव में नहीं आई। उम्र बढ़ने के साथ मेरे शरीर में भी वैसे ही बदलाव आए हैं, जैसे किसी अन्य व्यक्ति के शरीर में आते हैं और मैंने मानसिक तथा भावानात्मक रूप से इसे स्वीकार कर लिया है।

अब मेरा शरीर जैसा दिखता है, मैं उसमें ही संतुष्ट महसूस करती हूं। मेरा शरीर अब 10 या 20 साल पहले जैसा नहीं रहा है।” उन्होंने कहा कि वह विश्व में अपने योगदान, अपने स्थान और अपने उद्देश्य का सतत आकलन करती रहती हैं।

संबंधित समाचार