बरेली: बाइक से टकराई बाइक, किसान की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बाइक से बाइक की टक्कर के बाद एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी जान चली गई। वहीं हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस …

बरेली, अमृत विचार। बाइक से बाइक की टक्कर के बाद एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी जान चली गई। वहीं हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।

सिरौली थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव निवासी 26 वर्षीय चंद्रशेखर पुत्र हरप्रसाद खेती किसानी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार को गुलरिया उपराला गांव किसी काम से गए थे। काम पूरा होने के बाद बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे तभी रास्ते में गौरीशंकर डिग्री कॉलेज के पास सामने से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चंद्रशेखर गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव वालों की सूचना पर परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे।

उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उपचार के दौरान निजी अस्पताल में इनकी मौत हो गई। परिवार के लोगों की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार