बरेली: ट्रैफिक पुलिस के बैरियर तैयार, जल्द ही लगेंगे सड़कों पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रात के अंधेरे में बैरियर आसानी से नजर आ जाएंगे, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने बैरियर में रिफ्लेक्टर लगाए हैं। यह रिफलेक्टर सोलर लाइट से जलेंगे। पुलिस लाइन में करीब 60 बैरियर बनकर तैयार हो गए हैं। जल्द ही इन बैरियर को सड़कों पर लगा दिया जाएगा। सबसे पहले बैरियर को शहर …

बरेली, अमृत विचार। रात के अंधेरे में बैरियर आसानी से नजर आ जाएंगे, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने बैरियर में रिफ्लेक्टर लगाए हैं। यह रिफलेक्टर सोलर लाइट से जलेंगे। पुलिस लाइन में करीब 60 बैरियर बनकर तैयार हो गए हैं। जल्द ही इन बैरियर को सड़कों पर लगा दिया जाएगा। सबसे पहले बैरियर को शहर की आउटर चौकियों पर लगाया जाएगा, ताकि चेकिंग के दौरान दिक्कत न हो।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने एसपी ट्रैफिक को जल्द से जल्द बैरियर लगाने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि मौजूदा समय में जो बैरियर हैं, वह रात में दिखायी नहीं देते हैं। जिन स्थानों पर बैरियर लगाए जाते हैं, वहां पर हादसा होने का डर रहता है। चेकिंग के दौरान वाहनों को रोकने के लिए बैरियर लगाए जाते हैं लेकिन वाहन चालक को यह आसानी से नजर नहीं आते हैं। इसी वजह से रात में चमकने वाले बैरियर तैयार कराए गए हैं।

बैरियर के दोनों तरफ सोलर लाइट लगायी गई हैं। यह रात में दूर से ही चमकेंगी, ताकि वाहन चालक पहले से ही देख ले। बैरियर तैयार होने में कुछ काम रह गया है। जल्द ही इन्हें सड़कों पर लगा दिया जाएगा। सबसे पहले बैरियर वन, बैरियर टू, रजऊ, परसाखेड़ा, ट्रांसपोर्ट नगर, नकटिया व अन्य चौकियों पर इन्हें भेजा जाएगा। अन्य का इस्तेमाल शहर में किया जाएगा। जो पुराने बैरियर हैं, उनकी भी जल्द मरम्मत करायी जाएगी।

संबंधित समाचार