आखिर क्या है पाकिस्तान का नया प्लान? पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई एके-47 राइफल, पिस्टल बरामद
नई दिल्ली। भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सीमा से सटे क्षेत्रों में पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराई गई एक एके-47 राइफल, एक पिस्टल और गोला-बारूद बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हथियार और गोला-बारूद पीले रंग की पॉलीथिन में लिपटे हुए जमीन पर पड़े …
नई दिल्ली। भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सीमा से सटे क्षेत्रों में पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराई गई एक एके-47 राइफल, एक पिस्टल और गोला-बारूद बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हथियार और गोला-बारूद पीले रंग की पॉलीथिन में लिपटे हुए जमीन पर पड़े हुए थे।
उन्होंने बताया कि बरामद हथियारों में एक एके-47 राइफल, एक 9एमएम पिस्टल, एक पिस्टल की मैगजीन, 15 राउंड गोलियां और ड्रोन के पेलोड में लगाया जाने वाला एक लकड़ी का फ्रेम बरामद किया।
अधिकारियों ने कहा कि आशंका है कि सामान गिराकर ड्रोन वापस पाकिस्तानी क्षेत्र में लौट गया। सीमा से सटे क्षेत्रों में पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा हथियार और गोल-बारूद गिराए जाने की घटनाएं अक्सर सामने आ रही हैं।
