बरेली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन हुए कोरोना संक्रमित
बरेली। बरेली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन कोरोना संक्रमित हो गए हैं। शुक्रवार को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। प्राचार्य ने फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें मामूली लक्षण दिखायी दिए थे। उन्होंने एक निजी मेडिकल कॉलेज में जांच करायी तो संक्रमण की पुष्टि हुई। डॉ. मोहन ने बताया कि उनकी …
बरेली। बरेली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन कोरोना संक्रमित हो गए हैं। शुक्रवार को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। प्राचार्य ने फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें मामूली लक्षण दिखायी दिए थे। उन्होंने एक निजी मेडिकल कॉलेज में जांच करायी तो संक्रमण की पुष्टि हुई।
डॉ. मोहन ने बताया कि उनकी तबियत ठीक है और वह होम आइसोलेशन में हैं और कोविड नियमों का पालन कर रहे हैं। करीब एक महीने पहले कोरोना वैक्सीन की पहली डोज भी लगवाई थी। अभी दूसरी डोज का समय नहीं हुआ था। प्राचार्य ने बताया कि उनके संपर्क में आने वाले सभी लोग अपनी जांच करा लें और खुद को आइसोलेट कर लें। गौरतलब हो की बरेली कॉलेज के कई शिक्षक व कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। विधि विभाग और वाणिज्य विभाग के एक शिक्षक की कोरोना से पहले ही मौत हो चुकी है। वाणिज्य विभागाध्यक्ष भी संक्रमित हो चुके हैं।
