पंजाब सरकार ने मुस्लिम बाहुल्य मलेरकोटला को बनाया जिला, सीएम योगी ने दी ये नसीहत
लखनऊ। पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार के ईद पर राज्य के मलेरकोटला को 23वां जिला घोषित करने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह कांग्रेस की बंटवारे की नीति है। पंजाब में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र मलेरकोटला को कल ही कैप्टन …
लखनऊ। पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार के ईद पर राज्य के मलेरकोटला को 23वां जिला घोषित करने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह कांग्रेस की बंटवारे की नीति है। पंजाब में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र मलेरकोटला को कल ही कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने जिला घोषित किया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंजाब सरकार के इस फैसले की न सिर्फ तीखी आलोचना की है, बल्कि इस काम को भारत के संविधान के विपरीत भी बताया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पंजाब की कांग्रेस सरकार के इस फैसले के खिलाफ एक ट्वीट भी किया है।
मलेरकोटला का गठन कांग्रेस की विभाजनकारी नीति का परिचायक
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मत और मजहब के आधार पर किसी प्रकार का विभेद भारत के संविधान की मूल भावना के विपरीत है। इस समय, मलेरकोटला (पंजाब) का गठन किया जाना कांग्रेस की विभाजनकारी नीति का परिचायक है।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने मुस्लिम बाहुल्य मलेरकोटला को जिला बनाया तो उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनको तगड़ी नसीहत दी है।
योगी आदित्यनाथ ने उनपर हमला बोला है।ईद के अवसर पर शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने घोषणा की थी कि मलेरकोटला राज्य का नया जिला होगा।
कांग्रेस के चुनावी वादे में था शामिल
अभी तक संगरूर जिले में मलेरकोटला मुस्लिम बहुल कस्बा था। मलेरकोटला के साथ लगे अमरगढ़ व अहमदगढ़ भी पंजाब के इस 23वें जिले का हिस्सा बनाया गया है।
पंजाब में विधानसभा चुनाव के समय जिला संगरूर जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर मलेरकोटला को जिले का दर्जा देना कांग्रेस का चुनावी वादा था।
ईद के मौके पर लोगों को बधाई देने के लिए राज्य स्तर पर ऑनलाइन तरीके से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने मलेरकोटला के लिए 500 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज, एक महिला कॉलेज, एक नया बस स्टैंड और एक महिला पुलिस थाना बनाने की भी घोषणा की। नये जिले की घोषणा करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं जानता हूं कि यह लंबे समय से लंबित मांग रही है।
