फतेहपुर: जहरीला पदार्थ खाने से मां की मौत, पुलिस ने तालाब में फेंके गए दो बच्चों को बचाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। थाना कल्यानपुर क्षेत्र के ग्राम बढौरी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहित महिला की जहरीले पदार्थ से मौत हो गई लेकिन उस समय सनसनी फैल गई। जब उसके दो मासूम बच्चे लापता पाए गए। तभी सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने दोनों बच्चों को तालाब से बरामद कर उनकी जान बचाई। आरोप है कि …

फतेहपुर। थाना कल्यानपुर क्षेत्र के ग्राम बढौरी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहित महिला की जहरीले पदार्थ से मौत हो गई लेकिन उस समय सनसनी फैल गई। जब उसके दो मासूम बच्चे लापता पाए गए। तभी सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने दोनों बच्चों को तालाब से बरामद कर उनकी जान बचाई। आरोप है कि मृतका की ननंद ने उन बच्चों को तालाब में फेंका था।

बिंदकी कस्बे के मोहल्ला पैगंबरपुर निवासी लाले मिश्रा की पुत्री सोमिल थाना कल्यानपुर के गांव बढौरी में अवधेश तिवारी को ब्याही थी। जिसकी कल देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराली जनों का कहना था कि अवधेश तिवारी को बाहर काम के लिए जाने से रोकने पर हुए विवाद के चलते सोमिल ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

जिसे आनन फानन गोपालगंज स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन सोमिल को शव को अपने घर ग्राम बढौरी ले आए लेकिन तब सनसनी मच गई।

जब उसके दो छोटे बच्चे रुद्र 2 वर्ष हुआ ऋतिक 3 वर्ष घर से गायब पाए गए। सूचना पर पीआरबी की गाड़ी से पुलिस हेड कांस्टेबल नितेश मिश्रा हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद व चालक मानसिंह पहुंचे और बच्चों की तलाश में एक तालाब किनारे पहुंची।

जहां दोनों बच्चे तालाब में पड़े पाए गए। सिपाहियों ने साहस दिखाते हुए टॉर्च की रोशनी में उन्हें तालाब से बाहर निकाला और थाना कल्यानपुर ले गए। दूसरी ओर मृतका के पिता लाले मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री को जबरन जहर खिलाया गया है और बच्चों को मारने की गरज से तालाब में फेंका गया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पता चला कि पुलिस ने रात में ही दबिश देकर ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है मृतका के पिता पोस्टमार्टम हाउस में थे उनके लौटने पर ही तहरीर देने की दशा में मुकदमा पंजीकृत होगा।

संबंधित समाचार