फतेहपुर: कोरोना ने ली शिक्षा मित्र की जान, मां का पहले ही हो चुका है निधन, पिता भी संक्रमित
फतेहपुर: बढ़ते कोरोना की वजह से लोगों का जीना दूभर हो रहा है नया वेरिएंट इतनी तेजी से फैल रहा है लोगों की जान ले रहा है ऐसा ही मामला जिले के तेलियानी ब्लॉक के सनगांव का है जहां कोरोना के कहर से पूरा परिवार बिखर गया।शुक्रवार को ईद के दिन महिला शिक्षामित्र की मौत …
फतेहपुर: बढ़ते कोरोना की वजह से लोगों का जीना दूभर हो रहा है नया वेरिएंट इतनी तेजी से फैल रहा है लोगों की जान ले रहा है ऐसा ही मामला जिले के तेलियानी ब्लॉक के सनगांव का है जहां कोरोना के कहर से पूरा परिवार बिखर गया।शुक्रवार को ईद के दिन महिला शिक्षामित्र की मौत हो गई जबकि 1 हफ्ते पहले उसकी मां का निधन भी कोरोना की वजह से हुआ था और उसके पिता भी कोरोना से प्रभावित हैं।
आदर्श समायोजित शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने बताया कि सनगांव की रहने वाली कनीज़ फातमा उसी गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र के पद पर तैनात थी।
15 दिन पहले मां- बेटी को एक साथ हुआ था कोरोना
2009 में वो शिक्षामित्र बनी थीं करीब 15 दिन पहले मां- बेटी को एक साथ कोरोना हुआ था। जिसके बाद दोनों को शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन तबियत ज्यादा खराब होने पर कनीज़ की मां को थरियांव स्थित कोविड सेंटर में एडमिट करना पड़ा लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई।
वहीं कनीज़ फातमा की बिगड़ी तबियत के कारण उन्हें कानपुर में भर्ती किया गया। लेकिन ईद के दिन कानपुर में उनका निधन हो गया। विजय सिंह गौर बताते हैं कि शिक्षा मित्र कनीज़ फातमा(28)की अभी शादी भी नहीं हुई थी।
उनका भाई मोहम्मद रजा उर्फ बाबू कुवैत में नौकरी करता है। उन्होंने बताया कि उनके पिता अब्दुल हफीज़ भी कोरोना से संक्रमित चल रहें हैं। विजय सिंह ने कहा पहले सरकार की मार भी फिर कोरोना के कहर से उसका पूरा परिवार छिन्नभिन्न हो गया है।इस दुःख की घड़ी में पूरा शिक्षामित्र परिवार अपने साथी के परिवार के साथ है।
