पीलीभीत: फेसबुक पर लाइव आकर बोला सिपाही- अपने विभाग से तंग आ चुका है और मार ली खुद को गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/बरखेड़ा, अमृत विचार। विभाग पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर एक सिपाही ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले सिपाही ने सुसाइड की बात कहते हुए फेसबुक लाइव भी किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। एसपी किरीट सिंह राठौर ने मौका मुआयना कर जांच की बात कही। …

पीलीभीत/बरखेड़ा, अमृत विचार। विभाग पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर एक सिपाही ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले सिपाही ने सुसाइड की बात कहते हुए फेसबुक लाइव भी किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। एसपी किरीट सिंह राठौर ने मौका मुआयना कर जांच की बात कही।

जनपद शामली के थाना भवन निवासी जितेंद्र बीसलपुर कोतवाली में डायल 112 में तैनात था। वर्तमान में वह एवजी में बिलसंडा थाने पर 112 डायल पर ड्यूटी कर रहा था। उसकी पत्नी सरिता चौहान भी बीसलपुर कोतवाली में तैनात हैं। जितेन्द्र कश्यप लगातार ड्यूटी करने से तंग आ चुका था जिसको लेकर वह मानसिक रूप से काफी परेशान था।

शनिवार दोपहर पीलीभीत से लौटते समय जितेंद्र ने अपनी कार में फेसबुक पर लाइव कहा कि, ‘वह अपने विभाग से तंग आ चुका है। अब सुसाइड करने जा रहा है।’ इसके बाद देशी तमंचे से गोली मार ली। बरखेड़ा पुलिस जितेंद्र को जिला अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सिपाही की आत्महत्या से विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी किरीट राठौर व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बहरहाल विभाग के अफसर खामोशी अख्तियार किए हुए हैं। जितेंद्र की मौत की खबर सुनकर बीसलपुर में पत्नी सरिता की हालत खराब हो गई।

संबंधित समाचार