राजस्थान पुलिस ने यूपी के पांच पुलिसकर्मियों को 24 घंटे बाद छोड़ा, ये है पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजस्थान पुलिस ने यूपी के पांच पुलिसकर्मियों 24 घंटे बाद छोड़ दिया है। दरअसल राजस्थान के जिला धौलपुर के थाना कंचनपुर के गांव कछपुरा में हमले की घटना के बाद यूपी के पुलिसकर्मियों को 24 घंटे तक रोक कर रखा था। उधर, घायल महिला के परिजनों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। …

लखनऊ। राजस्थान पुलिस ने यूपी के पांच पुलिसकर्मियों 24 घंटे बाद छोड़ दिया है। दरअसल राजस्थान के जिला धौलपुर के थाना कंचनपुर के गांव कछपुरा में हमले की घटना के बाद यूपी के पुलिसकर्मियों को 24 घंटे तक रोक कर रखा था। उधर, घायल महिला के परिजनों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

आगरा पुलिस की ओर से भी अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गोतस्कर गिरोह के पांच सदस्यों को शनिवार को जेल भेज दिया।

थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में आठ मई को गोतस्करों के गैंग के नौ सदस्य गिरफ्तार किए गए थे। आरोपियों से पूछताछ के बाद राजस्थान बार्डर के गांव के गिरधारी का नाम सामने आया था।

वह भाट जाति के लोगों की मदद से सस्ते दामों में गोवंश को खरीदकर लाता था। गैंग गोवंश को बिहार लेकर जाता था। गिरधारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

शुक्रवार को गिरधारी को राजस्थान की सीमा पर थाना एत्माद्दौला, खेरागढ़ और एसओजी टीम ने पकड़ लिया था। इसके बाद उसके साथियों को पकड़ने के लिए आगरा पुलिस धौलपुर के थाना कंचनपुर स्थित कछपुरा गांव पहुंची थी। यहां से चार और आरोपी पकड़ने पर ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया था। पुलिस टीम ने बचाव में फायरिंग कर दी थी।

संबंधित समाचार