बरेली: वैक्सीन की औसत बर्बादी माइनस में फिर भी परेशानी बरकरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। देश में कई जगह वैक्सीन की कमी से परेशानी हो रही है। शुरुआत में वैक्सीन की डोज भी काफी बर्बाद हो रही थीं लेकिन बीते कई दिनों से वैक्सीन की बर्बादी का औसत माइनस में चला गया है। अधिकांश केंद्रों पर बर्बादी मानइस में हो रही है लेकिन कई केंद्र ऐसे भी …

बरेली, अमृत विचार। देश में कई जगह वैक्सीन की कमी से परेशानी हो रही है। शुरुआत में वैक्सीन की डोज भी काफी बर्बाद हो रही थीं लेकिन बीते कई दिनों से वैक्सीन की बर्बादी का औसत माइनस में चला गया है। अधिकांश केंद्रों पर बर्बादी मानइस में हो रही है लेकिन कई केंद्र ऐसे भी हैं, जहां अभी भी वैक्सीन बर्बाद हो रही है। इन केंद्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष भी लोग वैक्सीनेशन कराने नहीं पहुंच रहे हैं। 15 मई को 31 केंद्रों पर वैक्सीनेश हुआ, जिसमें 9 केंद्रों पर वैक्सीन की बर्बाद हुई, हालांकि 22 केंद्रों पर रिजल्ट माइनस में रहा।

15 मई को 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के चार हजार लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया था लेकिन सिर्फ 3183 लोगों को वैक्सीन लगायी गई। अन्य लोग निर्धारित समय पर वैक्सीनेशन कराने नहीं पहुंचे। वैक्सीनेशन के दौरान वैक्सीन की 315 वॉयल का इस्तेमाल किया गया। जिसमें 3150 डोज का इस्तेमाल किया गया। इसका अंतर माइनस 33 रहा।

वैक्सीन की बर्बादी का औसत प्रतिशत माइनस 1.04 रहा। इनमें सबसे ज्यादा जिला अस्पताल में वैक्सीन की 5.77 फीसदी बर्बादी हुई। जिला अस्पताल में 120 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया। जिसमें 104 लोगों को वैक्सीन लगायी गई। यहां पर 11 वॉयल से 110 डोज का इस्तेमाल हुआ। जिसमें 6 डोज का अंतर रहा।

इसी तरह से रामनगर पीएचसी पर 100 लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया था लेकिन 57 लोगों को ही वैक्सीन लगायी गई। यहां पर 6 वॉयल की 60 डोज का इस्तेमाल किया गया। इसकी वजह से तीन डोज बर्बाद गईं। यहां पर 5.26 फीसदी डोज बर्बाद हुईं। इसी तरह से कुआंडांडा पीएचसी पर भी 5.26 फीसदी डोज बर्बाद गई।

जिला महिला अस्पताल में 120 लक्ष्य के सापेक्ष 108 लोगों को वैक्सीन लगायी गई। यहां पर 11 वैक्सीन वॉयल इस्तेमाल की गईं। यहां पर 2 डोज का अंतर रहा और 1.82 फीसदी बर्बादी हुई। इसके अलावा बानखाना यूपीएचसी पर 1.12 फीसदी, बांकरगंज यूपीएचसी पर 3.45 फीसदी, इज्जतनगर यूपीएचसी पर 3.45 फीसदी, मुड़िया नवी बख्स सीएचसी पर 1.45 फीसदी, एयरफोर्स हॉस्पिटल पर 2.27 फीसदी डोज बर्बाद गईं।

संबंधित समाचार