लखनऊ: लेखाकार ने काट ली हाथ और गले की नस, वित्त नियंत्रक पर प्रताड़ना का आरोप
लखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के लेखाकार शशिभूषण शुक्ला ने लखनऊ में अपने हाथ और गले की नस काट ली है। उन्होंने विभाग के वित्त नियंत्रक राजकुमार शुक्ला पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिवारीजनों के मुताबिक शशि भूषण शुक्ला विगत दो सप्ताह से कोरोना पॉजिटिव थे, दो दिन पहले ही उनकी रिपोर्ट …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के लेखाकार शशिभूषण शुक्ला ने लखनऊ में अपने हाथ और गले की नस काट ली है। उन्होंने विभाग के वित्त नियंत्रक राजकुमार शुक्ला पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
परिवारीजनों के मुताबिक शशि भूषण शुक्ला विगत दो सप्ताह से कोरोना पॉजिटिव थे, दो दिन पहले ही उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। आरोप है कि कोरोना काल में दफ्तर न आने पर वित्त नियंत्रक तनख्वाह रोकने तथा नौकरी से निकलने की धमकी देता था।
दफ़्तर बुलाने के दबाव के चलते उन्होंने इस तरह का कदम उठाया है। जख्मी होने के बाद पुलिस ने उन्हें आनन – फानन में श्यामा प्रसाद मुख़र्जी (सिविल अस्पताल) में एडमिट कराया है। पुलिस ने उनका मोबाइल फोन समेत कई दस्तावेज भी जब्त कर लिया है।
