बरेली: पति-पत्नी के झगड़े में पहुंचे युवक को गंवानी पड़ी जान, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता देख पास में रहने वाले युवक ने उनमें बीच बचाव कराने का प्रयास किया। इस बात से पति नाराज हो गया और उसने युवक को बेरहमी से पीट दिया। इससे युवक के नाक कान से खून बहने लगा और उसकी मौत हो गई। प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी के …

बरेली,अमृत विचार। पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता देख पास में रहने वाले युवक ने उनमें बीच बचाव कराने का प्रयास किया। इस बात से पति नाराज हो गया और उसने युवक को बेरहमी से पीट दिया। इससे युवक के नाक कान से खून बहने लगा और उसकी मौत हो गई। प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस देर शाम तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।

प्रेमनगर में जाटवपुरा स्थित जमुना मंदिर के पास रहने वाले नवीन एक होटल में इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे। एक माह पहले लाकडाउन के चलते नौकरी से हटा दिया गया। सोमवार सुबह नवीन का पत्नी दीपमाला के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया और वह लोग झगड़ा करने लगे। झगड़ा बढ़ा तो नवीन ने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया।

दीपमाला की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाला अर्जुन उसे बचाने आया। इस बात पर नवीन ने दीपमाला को छोड़कर अर्जुन के साथ हाथापाई शुरू कर दी और उसके सिर में घूसा मार दिया। परिवार का आरोप है कि नवीन ने अर्जुन को लोहे की रॉड और लाठी से भी पीटा। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया और उसके नाक मुंह और कान से खून निकलने लगा। यह देखकर नवीन मौके से फरार हो गया।

अर्जुन को लेकर उसके परिजन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। इसके बाद परिजन उसे मॉडल टाउन स्थित एक निजी अस्पातल में ले गए लेकिन वहां डॉक्टर के देखने से पहले ही उसकी मौत हो गई। अर्जुन की मां राजकुमारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पहले दी तहरीर फिर ले ली वापस
अर्जुन के परिजनों ने थाने में तहरीर सौंपी लेकिन इसी बीच दीपमाला ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनके बेटे का इलाज करा देगी। जिसके बाद अर्जुन के परिजनों ने तहरीर वापस ले ली लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई और फिर परिवार ने पुलिस को तहरीर सौंपी। जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया।

मृतक की मां है होमगार्ड
अर्जुन उसका भाई और मां जाटवपुरा में आसपास में ही रहते है। अर्जुन की मां होमगार्ड है। घायल होने के बाद अर्जुन मां के पास गया और उन्हें बताया कि उसे नवीन ने पीटा है। उसके सिर में बहुत तेज दर्द हो रहा है। इसके बाद मां उसे छोटे बेटे की मदद से थाने ले गई।

बन गया पर्चा, नहीं थे डॉक्टर
गंभीर हालत में अर्जुन को उसके परिजन निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर उन्होंने उसको दिखाने के लिए डॉक्टर का 300 रुपये का पर्चा बनवा लिया लेकिन बाद में पता चला कि जिस डॉक्टर को उसे दिखाना है वह मौजूद नहीं है। इसी बीच घायल ने दम तोड़ दिया।

“पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था। इसी बीच मोहल्ले का अर्जुन उसे बचाने गया तो महिला के पति ने उसके सिर में एक घूसा मार दिया। इससे अर्जुन घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।” -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता